GMP 300 रुपये के पार, 25 गुना लगा दांव, IPO पर पैसा लगाने का आखिरी दिन – Hindustan

मुख्य बातें

IPO News: ESDS Software Solution IPO पर दांव लगाने का आज आखिरी दिन है। पहले दो दिन में ही आईपीओ को 25 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया जा चुका है। निवेशकों के लिए अच्छी बात यह है कि ग्रे मार्केट में मौजूदा समय में आईपीओ 300 रुपये के पार ट्रेड कर रहा है। इससे मजबूत लिस्टिंग के संकेत अभी से मिलने लगे हैं। बता दें, पहले दो दिन में आईपीओ को रिटेल कैटगरी में 19.67 गुना, क्यूआईबी में 0.76 गुना और एनआईआई में 73.34 गुना सब्सक्राइब किया गया है।

एंकर निवेशकों के लिए कंपनी का आईपीओ 27 अगस्त को खुल गया। एंकर इनवेस्टर्स से कंपनी ने 216 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

ESDS Software Solution IPO का प्राइस बैंड 408 रुपये से 429 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने 34 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14586 रुपये का इनवेस्टमेंट करना होगा। बता दें, यह आईपीओ 28 अगस्त को खुला था। आज 1 सितंबर दांव लगाने के लिए अंतिम दिन है।

मौजूदा समय में आईपीओ 316 रुपये के जीएमपी पर ट्रेड कर रहा है। जोकि 73 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन की ओर इशारा कर रहा है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों में जीएमपी में गिरावट देखने को मिली है। एक वक्त पर ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 372 रुपये के प्रीमियम तक पहुंच गया था। बता दें, आईपीओ का सबसे कम जीएमपी 275 रुपये है।

कंपनी डाटा सेंटर के इंफ्रास्ट्रक्चर और इक्विपमेंट के लिए 576 करोड़ रुपये का प्रयोग करेगी। वहीं, जनरर कॉरपोरेट कार्यों के लिए बाकि पैसों का उपयोग होगा। बता दें, शेयर बाजार में लिस्टिंग के वक्त पर प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप की कंपनी में हिस्सेदारी 46.06 प्रतिशत से घटकर 39.47 प्रतिशत हो जाएगी। वहीं, पब्लिक के पास 53.94 प्रतिशत से हिस्सा बढ़कर 60.53 प्रतिशत हो जाएगा।

30 जून 2026 तक इस कंपनी में कुल 993 कर्मचारी थे। बता दें, कंपनी की वित्तीय स्थिति भी काफी अच्छी है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में कंपनी का प्रॉफिट (टैक्स भुगतान के बाद) 120.82 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का लाभ 55.61 करोड़ रुपये रहा था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News