Feedback
गोवा से दिल्ली आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट को इंजन में खराबी की सूचना के बाद वापस गोवा लौटना पड़ा. सूत्रों के मुताबिक, IndiGo की फ्लाइट 6E 2102 ने मंगलवार सुबह गोवा से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ ही देर बाद विमान के एक इंजन में खराबी की सूचना मिली. इसके बाद विमान की गोवा के मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.
जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट 6E 2102 ने सुबह करीब 9:16 बजे गोवा से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी. उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद विमान के एक इंजन में खराबी की जानकारी सामने आई. इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने करीब 9:30 बजे फुल इमरजेंसी घोषित कर दी.
सूत्रों के मुताबिक, इंजन में खराबी की सूचना मिलने के बाद विमान को वापस गोवा की ओर मोड़ने का फैसला लिया गया. विमान को सुरक्षित लैंडिंग के लिए मोपा एयरपोर्ट वापस लाया गया. फिलहाल विमान में कितने यात्री सवार थे और इंजन में किस तरह की तकनीकी खराबी आई, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. इंडिगो की ओर से भी घटना को लेकर विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू