मछली भोज मामले में अजय राय ने CM योगी के खिलाफ किया मानहानि का केस – Aaj Tak News

Feedback
अयोध्या में मछली खाने के आरोप को लेकर शुरू हुआ विवाद अब अदालत पहुंच गया है. उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है. अजय राय मंगलवार को लखनऊ सिविल कोर्ट पहुंचे और इस मामले में मानहानि का दावा दाखिल किया. 
कांग्रेस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, अजय राय अयोध्या में मछली खाने को लेकर लगाए गए आरोपों से आहत हैं. उनका कहना है कि उनके खिलाफ मछली खाने का झूठा आरोप लगाया गया, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है. इसी को लेकर उन्होंने कानूनी रास्ता अपनाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अदालत में मानहानि का मुकदमा दायर किया है.
Ajay Rai
मामला अयोध्या में अजय राय के लिए कथित तौर पर आयोजित ‘मछली भोज’ से जुड़े आरोपों से संबंधित है. इस मुद्दे को लेकर पिछले दिनों राजनीतिक बयानबाजी भी हुई थी. अब अजय राय के अदालत पहुंचने के बाद मामला कानूनी लड़ाई में बदल गया है.
फिलहाल इस मुकदमे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ या उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से प्रतिक्रिया सामने आने का इंतजार है.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News