बूढ़ी अम्मा को पहनाया अपना Dior का चश्मा-बाहों में बाहें डालकर घूमे, CM विजय ने जीता दिल – Aaj Tak News

Feedback
साउथ सिनेमा के ‘थलपति’ सी.जोसेफ विजय अब तमिलनाडु की कमान संभाल रहे हैं. वहां मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने कई ऐतिहासिक फैसले लेकर जनता का दिल जीता है. मंगलवार को सीएम विजय ने मेट्टूर पर्यटक स्थल के पास बांध के गेट खोले, ताकि कावेरी के पानी से आसपास खेती और पीने के पानी की समस्या दूर हो सके. 
थलपति ने जीता दिल
सीएम थलपति विजय के मेट्टूर से कुछ ऐसी तस्वीरें भी सामने आई हैं, जो लोगों का दिल जीत ले गई. वहां उनकी मुलाकात एक बूढ़ी अम्मा से हुई, जिनसे विजय मिलकर बड़े खुश हुए. उन्होंने अपनी इस मुलाकात को और भी खास अपना एक कीमती चश्मा गिफ्ट करके बनाया. विजय ने अपने हजारों की कीमत वाले क्रिश्चियन डियोर के सनग्लासेज बूढ़ी अम्मा को पहनने के लिए दे दिए. इसे पाकर अम्मा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. वो विजय के गले लगकर खुशी से झूम उठीं. 
विजय की उदारता को देखकर वहां मौजूद लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई. इसके बाद बूढ़ी अम्मा ने मुख्यमंत्री की बाहों में बाहें डालकर उनके साथ सैर भी की. उन्होंने विजय के साथ मिलकर भीड़ की तरफ हाथ भी हिलाया. इन मोमेंट्स के वीडियो भी लिए गए, जहां अम्मा का चेहरा खुशी से खिल उठा था. सीएम के जाने के बाद, बूढ़ी अम्मा ने चश्मा पहनकर गांव के लोगों के साथ पोज भी दिए. 
कितने का है विजय का चश्मा?
मालूम हो कि क्रिश्चियन डियोर एक लग्जरी फैशन ब्रांड है, जहां महंगे कपड़े, बैग, और चश्मे जैसे फैशन एक्सेसरीज मिलती हैं. ये एक वर्ल्ड क्लास ब्रैंड है, जिसके चश्मों की कीमत हजारों रुपये में होती है. जो चश्मा सीएम विजय ने बूढ़ी अम्मा को गिफ्ट में दिया है, उसकी कीमत आराम से 30-50 हजार रुपये के आसपास हो सकती है.
बात करें तमिल सिनेमा के स्टार रहे थलपति विजय की, तो उनकी आखिरी फिल्म जन नायगन लंबे वक्त तक टलने के बाद थिएटर में रिलीज हुई थी. इसने बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया था, जो उनकी पिछली कुछ फिल्मों से कम है. इसके पीछे सबसे बड़ा कारण इसका ऑन-लाइन लीक होना भी माना गया था.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News