Bareily News: नाले का निर्माण करा पुलिया को बंद कर रहा था प्रापर्टी डीलर, राजस्व टीम ने निर्माण रुकवाया – Hindustan

Bareily News: नवाबगंज। एक प्रापर्टी डीलर सड़क के किनारे नाले का निर्माण कराकर वहां स्थित पुलिया को बंद करने लगा। इसकी शिकायत सभासद ने एसडीएम से की। एसडीएम के निर्देश पर पहुंची राजस्व टीम और नगरपालिका परिषद की टीम ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। साथ ही नाले का निर्माण कराने वाले प्रापर्टी डीलर से मलबा हटाने के लिए कहा है। कस्बे के मोहल्ला बिजौरिया में महाराजा शादी हाल के पास एक प्रापर्टी डीलर अपनी भूमि को ऊंचे दामों में बेंचने के लिए भूमि के पास सड़क किनारे नाले का निर्माण कराना शुरू कर दिया। निर्माण के दौरान वह वहां स्थित पुलिया को भी बंद करने लगा।

इससे बहोरनगला देशनगर और बिजौरिया मोहल्ला का पानी घरों से बाहर निकलने का खतरा पैदा हो गया। इसे देखते ही मोहल्ले के लोगों ने विरोध करते हुए उससे निर्माण कार्य कराने से मना किया तो वह लोगों से झगड़ा करने लगा। नाराज सभासद दरवेश्वर सिंह ने एसडीएम सचिन यादव को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने राजस्व टीम और नगरपालिका परिषद की टीम को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए। मौके पर पहुंची नगर पालिका परिषद और राजस्व टीम ने जांच के बाद निर्माण पर रोक लगा दी। साथ ही मलबे को वहां से हटाने के लिए कहा है।

Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News