Lucknow News: चिनहट क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर सड़क धंस गई है। लोगों की शिकायत के बावजूद संबंधित विभागों से कोई अधिकारी और कर्मचारी मौके पर नहीं आया है। एक स्थान पर ट्रैफिक पुलिस ने गड्ढे को घेर दिया है। दो स्थानों पर स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर चेतावनी के लिए लकड़ी और बांस गड्ढे में डाला है। चिनहट में रोलेक्स अपार्टमेंट के सामने की सड़क पर सीवर के मैनहोल के बगल में सीपेज के कारण सड़क धंसी है। यहां पर लगभग 10 फीट चौड़ा और पांच फीट गहरा गड्ढा हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार पीडब्ल्यूडी, नगर निगम और जलकल विभाग को सूचना दी जा चुकी है। बावजूद इसके कोई अधिकारी यहां नहीं आया है। ट्रैफिक पुलिस ने उसे घिरवा दिया है। इस्माईलगंज वार्ड दो के पूर्व पार्षद रूद्र प्रताप सिंह के अनुसार कमता के पास स्थित इस गड्ढे के कारण वाहनों के लिए खतरा बना हुआ है। इसके अलावा हनुमान मार्केट चौराहे के पास मैनहोल के पास की सड़क धंस गई है, वहां डेढ़ गुना डेढ़ का गड्ढा हो गया है। इससे 100 मीटर आगे ही अंडरग्राउंड नाले का चैंबर लगभग 03 फिट अंदर धंस गया है। यहां भी शिकायत पर कोई नहीं पहुंचा। बारिश के कारण तीनों ही गड्ढे खतरनाक हैं। फिर कोई सुनने वाला नहीं।
लबालब भरी सड़क के बीच में गड्ढा, चेतावनी के लिए कुर्सी रखी-
सीतापुर रोड स्थित फ्लाईओवर के पास बीच सड़क पर गड्ढा हो गया है। मंगलवार को हुई तेज बारिश से यहां सड़क लबालब भरने से गड्ढा नजर नहीं आ रहा था। उधर से गुजरने वाले वाहन सवारों की सुरक्षा के लिए स्थानीय लोगों ने उस गड्ढे में कुर्सी रख कर उसके ऊपर एक झंडा लगा दिया है, जिससे यह दूर से ही नजर आ रहा है। कुर्सी और उस पर लगा झंडा देख कर उसके पास से वाहन निकल जा रहे हैं।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play