Lucknow News: पिकअप की टक्कर में बाइक सवार बैंक अफसर की मौत – Hindustan

Lucknow News: तेलीबाग में सीएनजी पंप के पास तेज रफ्तार पिकअप हॉफ डाला की टक्कर से सोमवार देर रात बाराबंकी के बैंक में प्रोबेशनरी ऑफीसर (पीओ) राहुल सिंह (26) की ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। हादसे की सूचना और इकलौते बेटे की मौत की जानकारी से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने टक्कर मारने वाले चालक को हिरासत में लेकर डाला कब्जे में ले लिया है। तेलीबाग खरिका के राजीव नगर घोसियाना निवासी राहुल सिंह बाराबंकी के ग्रामीण बैंक में पीओ के पद पर था। सोमवार रात नौ बजे वह घर लौट आया था। कुछ ही देर बाद एक दोस्त का कॉल आने पर वह बाइक लेकर दोबारा घर से निकल गया था। सोमवार रात साढ़े 12 बजे घर लौटते समय तेलीबाग वृंदावन योजना सेक्टर छह स्थित सीएनजी पंप के पास तेज रफ्तार पिकअप ने राहुल की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद राहुल बाइक से सड़क पर गिरकर बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसे काफी खून निकल रहा था। सूचना पर पहुंची पीजीआई पुलिस ने तुरंत ही एंबुलेंस से राहुल को ट्रॉमा सेंटर भिजवाया, जहां कुछ देर बाद ही राहुल की सांसें थम गईं।

पुलिस को मौके पर कोई हेलमेट नहीं मिला है। पीजीआई इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि तेलीबाग कुम्हार मंडी निवासी पिकअप डाला चालक अभिषेक प्रजापति को हिरासत में लिया गया है। उसका वाहन जब्त किया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

राहुल के परिजनों के मुताबिक सोमवार रात साढ़े 11 बजे राहुल ने मां सुनीता से कहा था कि मां बस थोड़ी देर में घर पहुंच रहा हूं…। राहुल की मौत की खबर के बाद से मां सुनीता, बहन गीता का रो-रोकर बुरा हाल है। बहन गीता कह रह थी कि वह अब किसे राखी बांधेगी। दोनों बेसुध होकर गिर गईं। इकलौते बेटे राहुल की मौत के बाद पूरे परिवार पर पहाड़ टूट पड़ा है। पिता दिगंबर सिंह सेना से रिटायर होने के बाद भरतपुर स्थित आयुध भंडार में कार्यरत हैं। इकलौते बेटे की असमय मौत से पिता और परिजन गहरे सदमे में हैं। पिता दिगंबर के लखनऊ पहुंचने के बाद मंगलवार शाम पोस्टमार्टम की कार्रवाई हुई।

Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News