यात्री वाहनों की बिक्री अगस्त में 35 प्रतिशत बढ़ी – Hindustan

नई दिल्ली, एजेंसी। भारत में यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री अगस्त में करीब 35 प्रतिशत बढ़कर लगभग 4.5 लाख इकाई रहने का अनुमान है। मारुति सुजुकी इंडिया, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसी कंपनियों की मजबूत बिक्री से वाहन उद्योग को गति मिली है। मारुति सुजुकी इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (विपणन एवं बिक्री) पार्थो बनर्जी ने कहा कि पिछले साल जीएसटी में कटौती, आयकर में छूट और रेपो दर में कटौती से पैदा हुई मांग की गति का वाहन उद्योग को लगातार लाभ मिल रहा है तथा वह त्योहारों के दौरान अच्छे कारोबार की उम्मीद कर रहे हैं।
मारुति सुजुकी इंडिया की घरेलू बिक्री अगस्त में 34.8 प्रतिशत बढ़कर 1,76,971 इकाई हो गई, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 1,31,278 इकाई थी। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड की घरेलू यात्री वाहन बिक्री अगस्त में 59 प्रतिशत बढ़कर 65,253 इकाई रही, जबकि अगस्त, 2025 में यह 41,001 इकाई थी। महिंद्रा एंड महिंद्रा की घरेलू यात्री वाहन बिक्री भी अगस्त में करीब 50 प्रतिशत बढ़कर 59,257 इकाई हो गई, जबकि पिछले साल समीक्षाधीन महीने में यह 39,399 इकाई थी। हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड की घरेलू बिक्री अगस्त में 23.6 प्रतिशत बढ़कर 54,396 इकाई हो गई।
किआ इंडिया की थोक बिक्री अगस्त में 48.1 प्रतिशत बढ़कर 29,042 इकाई रही, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 19,608 इकाई थी। जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया की अगस्त में थोक बिक्री सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़कर 7,508 इकाई रही। वहीं, निसान मोटर इंडिया की घरेलू थोक बिक्री 147.5 प्रतिशत बढ़कर 3,426 इकाई हो गई, जबकि पिछले साल अगस्त में यह 1,384 इकाई थी।
बजाज ऑटो की अगस्त में कुल बिक्री सालाना आधार पर 28 प्रतिशत बढ़कर 5,35,764 इकाई हो गई। अगस्त 2025 में उसने 4,17,616 वाहन बेचे थे। टीवीएस मोटर कंपनी की अगस्त में कुल बिक्री सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़कर 6,16,540 इकाई हो गई। अगस्त, 2025 में कंपनी कुल 5,09,536 वाहन बेचे थे। मोटरसाइकिल विनिर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड की अगस्त में कुल बिक्री सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढ़कर 1,26,479 इकाई हो गई। पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने 1,14,002 वाहन बेचे थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News