1000 की बुक्स 300 में… यहां सस्ते में मिलती हैं भर्ती की तैयारी वाली किताबें! – Aaj Tak News

Feedback
आज के समय में पढ़ाई या नौकरी की तैयारी के लिए सिर्फ कोचिंग और टिटोरियल्स ही महंगी नहीं हैं. UPSC, SSC, NEET, UGC-NET जैसे एग्जाम की तैयारी के लिए जो किताबें आती हैं, वो भी काफी महंगी होती हैं. ऐसे में आज हम एक ऐसे मार्केट के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां हजारों- हजार की किताबें और नोटबुक्स बस 300 – 400 रुपये में आ जाएंगी. 
दिल्ली में कई ऐसे बुक मार्केट हैं, जहां कंपीटिशन और सरकारी नौकरी की तैयारी वाली किताबें काफी सस्ते में मिल जाती हैं. मार्केट में जो किताब या स्टेशनरी 1000 रुपये की आती है. इन मार्केट में 200 से 300 रुपये में आसानी से मिल जाती है. ऐसा ही एक मार्केट है महिला हाट बुक मार्केट. 
दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन से उतरकर महिला हाट बुक मार्केट तक आसानी से पहुंचा जा सकता है. यहां आने पर आपको हर- तरफ सड़कों पर किताबें बिकती दिखाई देंगी. यहां एनसीईआरटी की बुक्स से लेकर इंडियन पॉलिटी, भारतीय संविधान, फिजिक्स, कैमेस्ट्री मैथ्स, एसएससी और यूपीएससी की तैयारी करने वाले प्रतियोगिता दर्पण जैसी किताबें, थोक के थोक दिखाई देंगे. 
आधे से कम कीमत पर कॉपियां और नोटबुक भी
इन किताबों की कीमत नॉर्मल स्टेशनरी या बुक शॉप पर अगर हजार रुपये है तो यहां 300 रुपये में आसानी से मिल जाएंगी. सिर्फ किताब ही नहीं 300 पन्नों वाली अच्छी क्वालिटी के नोटबुक और प्रैक्टिस बुक भी 100- 100 और 80- 80 रुपये में मिलते  हैं. 
दूसरे राज्यों और छोटे शहरों व गांवों से दिल्ली में आकर सरकारी नौकरी या कंपीटिशन की तैयारी करने वाले छात्र- छात्राओं को इस मार्केट में काफी सस्ते में स्टडी मटेरियल मिल जाते हैं. यहां अंग्रेजी मीडियम, हिंदी मीडियम दोनों में हर तरह की किताबें उपलब्ध हैं. इस मार्केट में साहित्यिक नॉवेल से लेकर 12 स्टैंडर्ड की एनसीईआरटी की किताबें बाजार से सस्ते रेट पर मिल जाती है. 
इस मार्केट में सेकंड हैंड किताबें भी खूब मिलती हैं. ऐसी बुक्स आधे से भी कम कीमत पर उपलब्ध होती है और एकदम नई जैसी होती है. अगर अगली बार आपको सस्ते में और बजट में किताब, कॉपी, डायरी या उपन्यास खरीदनी हो तो आप ऐसे मार्केट आकर जी भरकर खरीदारी कर सकते हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News