एक SUV लॉन्च और 147 परसेंट बढ़ गई की सेल, Nissan की बदलने लगी सूरत – Aaj Tak News

Feedback
टेकटॉन की एंट्री के बाद से निसान इंडिया की सेल्स बेहतर हुई हैं. अगस्त 2026 में कंपनी की सेल्स 147 परसेंट बढ़ी हैं. ये घरेलू मार्केट में कंपनी की ईयर-ऑन-ईयर ग्रोथ है. निसान की बेहतर होती सेल की वजह मैग्नाइट और ग्रेवाइट के साथ हाल में लॉन्च हुई टेकटॉन (Nissan Tekton) भी है. लॉन्च के बाद इस कार को भारतीय बाजार में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. 
अगस्त में निसान इंडिया ने कुल 9,350 यूनिट्स डिस्पैच की हैं. इसमें घरेलू मार्केट में 3,426 कारें बिकी हैं. जबकि 5,924 कारें एक्सपोर्ट हुई हैं. अगस्त में ही कंपनी ने नई निसान टेकटॉन का एक्सपोर्ट शुरू किया है. कंपनी ने साउथ अफ्रीका, भूटान और नेपाल जैसे देशों में टेकटॉन की कुल 1300 यूनिट्स को एक्सपोर्ट किया है. 
कंपनी ने बताया है कि शुरुआती एक्सपोर्ट इंटरनेशनल मार्केट में टेकटॉन के पहले फेज के रोलआउट को दिखाता है. आने वाले समय में ये एसयूवी दूसरे मार्केट्स में भी एंटर करेगी. कंपनी इस मॉडल को अपनी ‘वन कार, वन वर्ल्ड’ प्लानिंग के तहत भारत में मैन्युफैक्चर्ड ग्लोबल लेवल के कॉम्पिटिटिव प्रोडक्ट के तौर पर पेश कर रही है.
यह भी पढ़ें: Nissan Tekton के माइलेज का खुलासा, 1 लीटर पेट्रोल में चलेगी इतने किलोमीटर
इस स्ट्रैटजी के तहत निसान का टार्गेट भारत में ग्लोबल स्टैंडर्ड के हिसाब से कारों को बनाना और फिर उन्हें घरेलू और इंटरनेशनल मार्केट में बेचना है. टेकटॉन का एक्सपोर्ट निसान के ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट नेटवर्क में भारतीय ऑपरेशन को हाइलाइट करेगा. 
निसान टेकटॉन की कीमत 10.49 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. वहीं इसके मिड वेरिएंट्स की कीमत 11.79 लाख रुपये से 16.49 लाख रुपये के बीच है. जबकि कार टॉप वेरिएंट 18.59 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर आता है. कार में दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं. 
यह भी पढ़ें: एक SUV लॉन्च, 218% बढ़ी सेल, जुलाई में Nissan की हुई ‘दिवाली’
कार के बेस वेरिएंट में कंपनी ने 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है, जो 100 पीएस की पावर जनरेट करता है. इस इंजन के साथ ब्रांड 6 स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन ऑफर करती है. वहीं दूसरा इंजन ऑप्शन 1.3 लीटर का टर्बो पेट्रोल वेरिएंट है, जिसके साथ डीसीटी ऑटोमेटिक का विकल्प भी मिलता है. 
कार में 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम आता है. कार 5 स्टार भारत एनकैप (B-NCAP) सेफ्टी रेटिंग के साथ आती है. इसमें 6 एयरबैग सभी वेरिएंट्स में मिलता है. इसके अलावा लेवल 2 ADAS का विकल्प भी मिलता है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News