Chapra News: बारिश ने खोली जलनिकासी व्यवस्था की पोल फोटो:12 मंगलवार को रुक -रुक कर हो रही बारिश के पानी से जलमग्न नगरपालिका चौक से थाना चौक रोड छपरा, एक संवाददाता। मंगलवार को रुक-रुककर हुई हल्की बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। कुछ ही देर की बारिश के बाद शहर की मुख्य और संपर्क सड़कें पानी से लबालब हो गईं। कई सड़कों पर लंबे आकार में पानी का बहाव होने से आवागमन प्रभावित रहा। लोगों को घरों से निकलने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
नगरपालिका चौक से थाना चौक, डाक बंगला रोड, मौना-साढ़ा रोड, साहेबगंज-मौना रोड, कटहरी बाग से रावल टोला, गांधी चौक से नेहरू चौक, एसडीएस कॉलेज रोड, भगवान बाजार थाना रोड, गुदरी बाजार रोड और राजेंद्र कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति रही। राजेंद्र कॉलेज, राजेंद्र कॉलेजिएट स्कूल और धर्मनाथ मंदिर जाने वाले लोगों को भी परेशानी हुई। स्थानीय,अजय कुमार आदर्श कुमार का आरोप है कि नालों की समुचित सफाई नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो रहा है। नाला और सड़क सफाई पर हर माह बड़ी राशि खर्च होने के बावजूद जलजमाव से राहत नहीं मिल रही है।
मौना-साढ़ा सड़क पर आवागमन प्रभावित जलजमाव के कारण मौना-साढ़ा, डाक बंगला रोड और नगरपालिका चौक से थाना चौक जाने वाली सड़क पर आवागमन बाधित रहा। वार्ड छह की शेख टोली से गुदरी बाजार जाने वाली सड़क पर नाला सफाई के बाद सड़क पर ही कचरा छोड़ दिए जाने से स्थिति और खराब हो गई। पूर्व वार्ड पार्षद तारिक अली ने बताया कि अधिकारियों को कई बार सूचना देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। अस्पताल चौक से बहुरिया कोठी तक पानी अस्पताल चौक दुर्गा मंदिर से बहुरिया कोठी रोड भी जलजमाव से प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर पानी जमा रहने से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। छोटा तेलपा रोड, भगवान बाजार थाना रोड, पीर बाबा मजार के पास, गुदरी बाजार, ओझा टोली और रतनपुरा यादव टोला रोड पर भी जलजमाव की समस्या बनी रही। मोहननगर व पंचायत भवन रोड पर भी संकट वार्ड 34 के नेहरू चौक-गरखा मेन रोड, मोहननगर और पंचायत भवन रोड पर जलजमाव से आवागमन प्रभावित रहा। कई घरों में बारिश का पानी प्रवेश करने की भी शिकायत सामने आई। पार्षद कुंती देवी और पूर्व वार्ड पार्षद डॉ. संतोष शर्मा ने त्वरित कार्रवाई की मांग की।
नाला जाम, सड़क पर जमा पानी रौजा पोखरा से रौजा चौक तक करोड़ों रुपये की लागत से बनाए गए नाले की सफाई नहीं होने का आरोप स्थानीय लोगों ने लगाया। आरएलएम के जिला अध्यक्ष अशोक कुशवाहा ने बताया कि नाला जाम होने की जानकारी निगम को लिखित रूप से दी गई है, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि नाला जाम रहने के कारण बारिश का पानी सड़क पर जमा हो रहा है।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play