रामगढ़, नगर प्रतिनिधि राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार तथा कार्यालय कार्यों में इसके अधिकाधिक उपयोग को बढ़ावा देना है।इस उद्देश्य से छावनी परिषद कार्यालय सभागार में 1 सितंबर से हिंदी पखवाड़ा 2026 का विधिवत शुभारंभ हुआ। यह आयोजन आगामी 15 सितंबर 2026 तक संचालित होगा। कार्यक्रम कि अध्यक्षता सीईओ विवेक सिंह व संचालन डोली कुमारी ने की।हिंदी पखवाड़ा विधिवत उद्घाटन के दौरान सीईओ ने राजभाषा हिंदी का महत्व पर चर्चा किए। उन्होंने सभी कर्मियों और शिक्षकों से दैनिक कार्यों में हिंदी को प्राथमिकता देने और पखवाड़े के सभी कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया । कार्यक्रम में परिषद के सभी कर्मचारियों, शिक्षकों और स्कूली बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है।
पखवाड़े के दौरान कार्यालय सभागार और विद्यालयों में विभिन्न ज्ञानवर्धक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। मौके पर छावनी परिषद के सभी पदाधिकारी, शिक्षकों की उपस्थिति रही.
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play