राशन डीलरों ने बकाया कमीशन समेत कई मांगों को लेकर आंदोलन की दी चेतावनी – Hindustan

धनबाद, संवाददाता। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन ने पीडीएस से जुड़ी समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा है। डीलरों ने कहा कि राज्य में करीब 25 हजार जन वितरण दुकानदार अपने परिवार का भरण-पोषण इसी कारोबार से करते हैं, लेकिन समय पर कमीशन नहीं मिलने से आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में पीएमजीकेएवाई, एनएफएसए और जेएफएसएस के तहत वितरित खाद्यान्न का लंबित कमीशन जल्द भुगतान करने, आवंटित खाद्यान्न का उठाव होने से पहले ही कमीशन का भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की गई है।
डीलरों ने मासिक आय की सीमा बढ़ाने, खाद्यान्न वितरण की प्रक्रिया में सुधार और मुख्यमंत्री की घोषित योजनाओं में डीलर परिवारों को शामिल करने की भी मांग रखी। डीलरों का कहना है कि सर्वर की समस्या के कारण लाभुकों और डीलरों को परेशानी होती है। ज्ञापन में केंद्र सरकार की पेपरलेस जन वितरण प्रणाली को राज्य में तत्काल लागू करने की मांग भी शामिल है। फेडरेशन ने चेतावनी दी है कि 30 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो एक अक्तूबर से राज्यव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News