हमले और कड़े होंगे, ट्रंप ने दे डाली चेतावनी; ईरान के तेवर भी नहीं पड़ रहे नरम – Hindustan

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को ईरान के लिए फिर चेतावनी जारी की। उन्होंने कहाकि अमेरिकी सेना, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास ईरानी ठिकानों को निशाना बना रही है। अगर ईरान ने इस हमले का जवाब देने की हिमाकत की तो उसके ऊपर और तगड़ा हमला होगा। अपने ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी हमलों को पूरी तरह से सही बताया। इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाए कि ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में समुद्री बारूदी सुरंगे बिछाने की ताक में था, लेकिन नाकाम रहा। उन्होंने कहाकि ईरान द्वारा लगाई गई बारूदी सुरंगों को या हटा दिया गया या फिर डिटोनेट कर दिया गया। इसके अलावा उन्होंने ईरान पर जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलें दागने का भी आरोप लगाया। अमेरिकी बलों ने रविवार को होर्मुज जलडमरूमध्य में लारक द्वीप पर ईरान के दो रॉकेट प्रक्षेपकों को निशाना बनाया था। इसके बाद ईरान ने जॉर्डन और संयुक्त अरब अमीरात में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए।

ट्रंप ने चेतावनी भरे अंदाज में कहाकि अभी और बड़े हमले होने का इंतजार कीजिए। उन्होंने ईरान को एक नाकाम देश बताते हुए कहाकि जब यह युद्ध खत्म होगा तो उनके लिए बहुत थोड़ा ही बचा रहेगा। उधर ईरान के तेवर भी नरम नहीं पड़े हैं। ईरानी रिवॉल्यूशनरी गार्ड के एक प्रवक्ता ने अमेरिका को चेतावनी दी है। उसने कहाकि इन हमलों के लिए अमेरिका अफसोस करेगा। ईरान की सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। दक्षिणी ईरान में, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास कई धमाके सुने गए हैं। ईरान के सरकारी टीवी के मुताबिक बांदर अब्बास और कैशम द्वीप के पास कई धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं। हालांकि इन रिपोर्ट्स की स्वतंत्र तरीके से पुष्टि नहीं हो पाई है।

इसके अलावा, डोनाल्ड ट्रंप ने इन चिंताओं को खारिज किया है कि ईरान के साथ लंबे युद्ध से अमेरिकी सेना के संसाधनों पर दबाव पड़ रहा है। उन्होंने इसे अपेक्षाकृत छोटा युद्ध बताया है। ट्रंप की यह टिप्पणी सोमवार को ओवल ऑफिस में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आई। जब पश्चिम एशिया में कई सप्ताह की अपेक्षाकृत शांति के बाद एक बार फिर संघर्ष तेज हो गया। यह पूछे जाने पर कि क्या ईरान के साथ युद्ध में सैन्य संसाधनों की इतनी खपत हो रही है कि उनकी कहीं और जरूरत पड़ सकती है। ट्रंप ने कहाकि यह हमारे लिए अपेक्षाकृत छोटा युद्ध है। यह कोई बड़ा युद्ध नहीं है। उन्होंने कहाकि अमेरिका के पास दुनिया भर में बहुत अधिक मात्रा में गोला-बारूद और युद्ध सामग्री तैनात है और जरूरत पड़ने पर वहां से अतिरिक्त आपूर्ति ली जा सकती है।

ट्रंप ने यूक्रेन की ओर इशारा करते हुए कहाकि आप जानते हैं पैसा कहां गया? यूक्रेन। उन्होंने दावा किया कि इसके मुकाबले ईरान के खिलाफ अमेरिका ने बहुत कम हथियारों का इस्तेमाल किया है। उन्होंने पूर्व बाइडेन प्रशासन पर हमला करते हुए कहाकि उसने यूक्रेन को 300 अरब डॉलर से अधिक मूल्य के सैन्य उपकरण मुफ्त में दिए। जबकि उनके प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि यूरोपीय नाटो सदस्य अब कीव को भेजे जाने वाले हथियारों की लागत वहन करेंगे।

बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध सातवें महीने में प्रवेश कर चुका है। वह इससे पहले भी कई बार अमेरिका की पूर्ण या लगभग पूर्ण जीत का दावा कर चुके हैं। उन्होंने अप्रैल की शुरुआत में ही पूर्ण और निर्णायक जीत की घोषणा कर दी थी और उसके बाद भी कई बार कहा कि युद्ध जीत लिया गया है या समाप्ति के करीब है। अमेरिकी बलों ने युद्ध के पहले चार सप्ताह में 850 से अधिक टॉमहॉक क्रूज मिसाइलें भी दागीं, जबकि इनकी वार्षिक उत्पादन क्षमता केवल कुछ सौ है। इसके अलावा 1,000 से अधिक पैट्रियट और थाड मिसाइल अवरोधकों का इस्तेमाल किया गया।

मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले दीपक मिश्रा के लिए पत्रकारिता में आना कोई संयोग नहीं था। घर में आने वाली तमाम मैगजीन्स और अखबार पढ़ते-पढ़ते खुद अखबार में खबर लिखने तक पहुंच गए। हालांकि सफर इतना आसान भी नहीं था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद जब घरवालों को इस इरादे की भनक लगी तो खासा विरोध भी सहना पड़ा। फिर मन में ठाना कि चलो जमीनी अनुभव लेकर देखते हैं। इसी मंशा के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान आजमगढ़ के लोकल टीवी में काम करना शुरू किया। कैमरे पर शहर की गतिविधियां रिकॉर्ड करते, न्यूज बुलेटिन लिखते और कुछेक बार उन्हें कैमरे के सामने पढ़ते-पढ़ते इरादा मजबूत हो गया कि अब तो मीडिया में ही जाना है।

आजमगढ़ के डीएवी डिग्री कॉलेज से इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री विषयों में ग्रेजुएशन के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री। इसके बाद अखबारों में नौकरी का सिलसिला शुरू हुआ आज अखबार से। फिर दैनिक जागरण के बाइलिंगुअल अखबार आई नेक्स्ट में वाराणसी में डेस्क पर नौकरी। वहां से सेंट्रल डेस्क कानपुर का सफर और फिर पत्रिका अखबार के इवनिंगर न्यूज टुडे में सेंट्रल डेस्क हेड की जिम्मेदारी। बाद में पत्रिका अखबार के लिए खेल डेस्क पर भी काम करने का मौका मिला। पत्रिका ग्रुप में काम करते हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए अवॉर्ड भी मिला।

यूपी में वापसी हुई फिर से दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में और जिम्मेदारी मिली गोरखपुर में डेस्क हेड की। आई नेक्स्ट की दूसरी पारी में दो बार गोरखपुर एडिशन के संपादकीय प्रभारी की भी भूमिका निभाई। वहीं, कुछ अरसे तक इलाहाबाद में डेस्क हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में काम करने के दौरान, डिजिटल फॉर्मेट के लिए वीडियो स्टोरीज करते रहे। इसमें कुंभ 2019 के लिए वीडियो स्टोरीज भी शामिल हैं। बाद में यहां पर पॉडकास्ट के दो शो किए। जिनमें से एक आईपीएल रिकॉर्ड बुक और दूसरा शहर का किस्सा रहा।

जून 2021 से लाइव हिन्दुस्तान में होम टीम का हिस्सा। इस दौरान तमाम चुनाव, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की खबरें की। साथ ही क्रिकेट टीम के साथ सहभागिता निभाते हुए आईपीएल और टी-20 विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई। कुंभ 2025 के दौरान लाइव हिन्दुस्तान के लिए वीडियो स्टोरीज कीं।

अगर रुचि की बात करें तो फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, कुछ नई स्किल्स सीखते रहना प्रमुख हैं। मिररलेस कैमरे के साथ वीडियो शूट करना और प्रीमियर प्रो पर एडिटिंग में दक्षता। प्रिय विषयों में सिनेमा और खेल दिल के बेहद करीब हैं।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News