Varanasi News: वाराणसी। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे से जुड़े भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के मामले में महानगर कांग्रेस के जनजागरण अभियान की आठवीं कड़ी के अंतर्गत मंगलवार को औसानगंज स्थित मां बागेश्वरी देवी परिसर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों और स्थानीय नागरिकों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर भगवान श्रीराम और हनुमान जी से सत्य, न्याय, सद्भाव, पारदर्शिता और धर्म की विजय की प्रार्थना की। कांग्रेस ने मांग की कि चढ़ावा चोरी प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, प्रजानाथ शर्मा, डॉ राजेश गुप्ता, अनुराधा यादव, मनोज वर्मा, मनोज यादव, चंद्रिका मौर्य सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल रहे।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play