अररिया, एक संवाददाता। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसबी और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। बाहरी सीमा चौकी सैदाबाद के क्षेत्र में संयुक्त गश्ती के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को करीब 23.1 लीटर नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके पास से शराब के साथ मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। जानकारी के अनुसार 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अररिया के कार्यवाहक कमांडेंट आलोक कुमार के निर्देशन में सैदाबाद सीमा चौकी के बलकार्मिकों एवं उत्पाद विभाग अररिया की टीम द्वारा संयुक्त गश्ती अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सीमा स्तंभ संख्या 159/1 के समीप नेपाल से भारत की ओर नेपाली शराब की तस्करी किए जाने की गुप्त सूचना मिली।
सूचना के आधार पर संयुक्त गश्ती दल ने सीमा स्तंभ संख्या 159/1 के समीप निगरानी बढ़ा दी। करीब 19:30 बजे नेपाल की ओर से भारत की तरफ आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को रोककर उसकी जांच की गई। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल की डिक्की, साइड कैबिन और सीट के नीचे से फाइटर प्रीमियम तथा उमंगा ब्रांड की नेपाली शराब बरामद हुई। कुल 23.1 लीटर शराब बरामद होने के बाद मोटरसाइकिल समेत व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। कैंप प्रभारी सिकटी उप निरीक्षक सतेन्द्र ने बताया कि सीमा क्षेत्र में शराब की अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार व्यक्ति बरामद शराब और मोटरसाइकिल को आवश्यक कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग अररिया को सुपुर्द कर दिया गया। संयुक्त कार्रवाई में एसएसबी की ओर से मुंआ सा रजनीकांत, हेड कांस्टेबल सा राजीव कुमार राभा, कांस्टेबल सा प्रवाश मंडल तथा उत्पाद विभाग की ओर से सहायक अवर निरीक्षक दिनकर कुमार सहित अन्य जवान शामिल रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play