छह सितंबर को कला भवन में होगा जिला स्तरीय स्नातक संवाद – Hindustan

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 में मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी के उद्देश्य एवं पूर्णिया के शैक्षणिक, सांस्कृतिक व सामाजिक विकास हेतु आगामी छह सितंबर रविवार को कला भवन पूर्णिया में जिला स्तरीय स्नातक संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। स्नातक संवाद कार्यक्रम की सफलता को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही है। स्नातक उत्तीर्ण शिक्षित बेरोजगारों को उनके हक के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही साथ ही शिक्षित बेरोजगारों के प्रति जनप्रतिनिधियों की नीति के प्रति स्नातक उत्तीर्ण बेरोजगार छात्रों के जागरूकता पैदा की जा रही है। शिक्षा शास्त्री रजनीश रंजन ने कहा कि पूर्णिया जिले के सभी प्रखंडों एवं अनुमंडलों में पंजीकृत स्नातक मतदाताओं से संवाद करने हेतु निमंत्रण पत्र भेजा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि यह संवाद वस्तुतः जागरूक स्नातक मतदाता, राज्यहित, जिला हित एवं वृतिहित से जुड़े सवालों पर ही आशीर्वाद और मार्गदर्शन देते हैं। इससे पूर्व सहरसा, सुपौल, अररिया, खगड़िया, लखीसराय, मधेपुरा और भागलपुर में जिला स्तरीय स्नातक मतदाता संवाद हो चुका है, जिससे सैकड़ों सवाल हमें प्राप्त हुए हैं। वे पूर्णिया के प्रबुद्ध नागरिकों व स्नातक मतदाताओं के सवाल का अक्षरशः जवाब देने के लिए तैयार हैं। कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 14 जिले शामिल हैं, जिसमें पूर्णिया जिला अब तक स्नातक एमएलसी के उपेक्षा का शिकार रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव में उनकी जीत होने के बाद शिक्षित बेरोजगार के लिए ब्याज मुक्त ऋण की व्यवस्था के अलावा एमएलसी फंड से मिलने वाली 4 करोड़ की राशि से पूर्णिया सीमांचल क्षेत्र का समुचित विकास करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इसके लिए उन्होंने स्नातक उत्तीर्ण शिक्षित बेरोजगारों के साथ-साथ अधिवक्ता और प्रबुद्ध वर्गों से ज्यादा से ज्यादा मतदान में हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने चुनाव में जाति धर्म की भावना से उठकर मतदान करने का आह्वान किया। मौके पर जिला प्रभारी मुरारी सिंह, कार्यक्रम प्रभारी मनोज कुमार और व्यवस्थापक प्रवीण मौजूद रहे ।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News