हाथरस: सेठ फूल चन्द बागला कॉलेज में सत्र 2026-27 की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभ हिंदी , अंग्रेजी एवं संस्कृत काव्य पाठ की प्रतियोगिताओं के साथ हुआ। सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर महावीर सिंह छौंकर द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। प्रतियोगिताओं में सबसे पहले छात्रों द्वारा हिंदी काव्य किया गया। जिसके निर्णायक मंडल में प्रोफेसर सुनन्दा महाजन, प्रोफेसर चन्द्र शेखर रावल,तथा प्रोफेसर राजेश कुमार (हिंदी) रहे ।इस प्रतियोगिता में आलिशा सूर्यवंशी प्रथम, मेघा शर्मा द्वितीय तथा कृष्णा दीक्षित, भूमिका वार्ष्णेय एवं कीर्ति अग्निहोत्री ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
संस्कृत काव्य पाठ में पूर्णा भारद्वाज एवं प्रतीक भारद्वाज ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर आशु कश्यप और भीमेंद्र कौशिक तथा तृतीय स्थान पर सोफिया एवं दीक्षा शर्मा रहे। संस्कृत काव्य पाठ का मूल्यांकन प्रोफेसर राजेश कुमार, प्रोफेसर संध्या कुमारी एवं डॉ डी . के .दीक्षित द्वारा किया गया। अंग्रेजी काव्य पाठ में अनुष्का ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि निर्णायक मण्डल में प्रोफेसर प्रीति वर्मा, रूपेंद्र राजपूत और मिस किरण चौधरी थे। कार्यक्रम में मुख्य अनुशासन अधिकारी प्रोफेसर कृष्णानंद त्रिपाठी एवं सांस्कृतिक समिति के संयोजक डॉ दीपा ग्रोवर,सह संयोजक डॉ विमलेश सदस्य डॉ प्रेम किशोर, डॉ अंजुला कुमारी, और डॉ विनय कुमार वर्मा की सार्थक उपस्थिति रही।कार्यक्रम में निखिल मिश्रा, ममता तिवारी, कुमारी शताक्षी के अतिरिक्त छात्र जय किशन गौतम,अनन्या,झलक सलोनी आदि रहे।अंत में संयोजिका डॉ दीपा ग्रोवर द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया और राष्ट गान के साथ प्रतियोगिताओं का समापन हुआ।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play