बाड़मेर | पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जालीपा छावनी में 1 सितंबर को हिंदी माह का शुभारंभ गरिमापूर्ण माहौल में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य किशना राम सेंवर ने किया। उन्होंने हिंदी भाषा के महत्व पर बात की। विद्यार्थियों को हिंदी का शुद्ध, प्रभावी
संस्कृत विषय के टीजीटी भंवरलाल जांगिड़ ने भी हिंदी के महत्व पर बात की। हिंदी विषय की टीजीटी किरण जांगिड़ ने दैनिक जीवन में हिंदी के उपयोग पर विचार रखे। विद्यालय के कैप्टन और छात्र कैप्टन राम स्वरूप ने भी हिंदी भाषा के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस मौके पर हिंदी माह में होने वाली रचनात्मक और साहित्यिक गतिविधियों की जानकारी विद्यार्थियों को दी गई। विद्यार्थियों ने इनमें उत्साह से भाग लेने की प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम प्रेरणादायी और ज्ञानवर्धक रहा। अंत में आभार-प्रदर्शन हुआ। हिंदी माह के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम का समापन किया गया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.