मौसम विभाग ने उत्तरी भारत में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया – News On AIR

मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें
प्ले ऑडियो
जून 12, 2024 7:45 पूर्वाह्न | Heatwave | IMD | Weather
मौसम विभाग ने उत्तरी भारत में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू, उत्‍तराखंड, मध्य प्रदेश, हरियाणा और दिल्‍ली में अगले चार दिन तक भीषण गर्मी रहने की आशंका है। पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में अगले तीन-चार दिन तक भीषण गर्मी का अनुमान है।
मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के लिए स्थिति अनुकूल बनी हुई है। अगले एक दिन में इसके तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के कुछ और भागों तक पहुंचने की संभावना है। अगले सात दिन के दौरान पूर्वोत्तर भारत और पश्चिम बंगाल में हल्की से सामान्य वर्षा हो सकती है। बिहार, झारखंड और ओडिसा में अगले पांच दिन ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और दक्षिण भारत के ज्यादातर भागों में अगले पांच दिन के दौरान गरज के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है।
2 घंटे पहले
views 43
2 घंटे पहले
views 41
2 घंटे पहले
views 32
2 घंटे पहले
views 28
38 मिन पहले
views 27
गोपनीयता नीति | कॉपीराइट © 2026 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आखरी अपडेट: 2nd Sep 2026

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News