ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी, युवक बोला- ये एक्सीडेंट नहीं था… जांच हुई तो 5 लाख वाली कहानी सामने आ गई – Aaj Tak News

Feedback
मध्य प्रदेश के आगर मालवा में एक सड़क हादसा हुआ. बाइक पर जा रहा एक युवक अचानक ट्रक की चपेट में आ गया. पहली नजर में मामला एक आम सड़क दुर्घटना जैसा ही लगा. लेकिन घायल युवक ने पुलिस को एक ऐसी बात बताई, जिसने पूरे मामले का रुख बदल दिया.
उसने शक जताया कि ट्रक ने उसे हादसे में नहीं, बल्कि जान से मारने की नीयत से टक्कर मारी है. पुलिस ने इस शक को हल्के में नहीं लिया. जांच शुरू हुई. CCTV फुटेज खंगाले गए. तकनीकी सबूतों को देखा गया. ट्रक और उसके चालक तक पहुंच बनाई गई. और फिर जो कहानी सामने आई, वो किसी सड़क हादसे की नहीं, बल्कि कथित तौर पर पुरानी रंजिश के चलते रची गई हत्या की साजिश की थी.
पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामला आगर मालवा जिले के सुसनेर थाना क्षेत्र का है. घटना 23 अगस्त 2026 की है. पुलिस को सूचना मिली थी कि बड़िया जोड़ पेट्रोल पंप के सामने बाइक सवार विक्रम सिंह निवासी ग्राम खजुरी को एक अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी है.
agar malwa murder plot staged as road accident 5 lakh deal five arrested
विक्रम घायल हुआ था. लेकिन उसने पुलिस के सामने एक गंभीर शक जाहिर किया. उसका कहना था कि उसे टक्कर जान से मारने की नीयत से मारी गई हो सकती है. अब पुलिस के सामने सवाल था कि क्या ये वाकई सड़क हादसा था या इसके पीछे कोई साजिश थी? मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की.
घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज देखी गई. ट्रक की आवाजाही और उससे जुड़े तकनीकी साक्ष्यों की पड़ताल की गई. जांच धीरे-धीरे एक ट्रक तक पहुंची. पुलिस ने ट्रक के चालक 25 वर्षीय शंकर यादव निवासी अहिरबर्डिया को पकड़ा. पूछताछ हुई. और पुलिस के मुताबिक, शंकर ने घटना में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली. उसने बताया कि इस काम के लिए उसे पैसों का लालच दिया गया था.
यह भी पढ़ें: 30 टन मक्का का कर दिया सौदा, फिर ट्रक का करवा दिया एक्सीडेंट! ड्राइवर की साजिश का पुलिस ने किया पर्दाफाश
इसके बाद पुलिस ने ट्रक मालिक 22 वर्षीय विजय यादव निवासी रतनखेड़ी को भी गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ और जांच आगे बढ़ी तो मामला पुरानी रंजिश तक पहुंच गया. पुलिस के मुताबिक, 32 वर्षीय अर्जुन निवासी ग्राम खजुरी की विक्रम सिंह से पुरानी रंजिश थी. आरोप है कि इसी के चलते अर्जुन ने विक्रम को रास्ते से हटाने की साजिश रची.
पुलिस के मुताबिक, अर्जुन ने इसके लिए 29 साल के तुलसीराम यादव निवासी बापचा से संपर्क किया और 5 लाख रुपये में एक्सीडेंट कराने का सौदा तय हुआ. यानी प्लानिंग थी कि हत्या को ऐसा रूप दिया जाए कि मामला सड़क हादसा लगे. इसके बाद कथित तौर पर तुलसीराम ने इस साजिश में दूसरे लोगों को शामिल किया. पुलिस की जांच के मुताबिक, ट्रक चालक शंकर और ट्रक मालिक विजय भी इस प्लानिंग में शामिल हो गए. फिर मौका देखकर विक्रम की बाइक को ट्रक से टक्कर मारने की कोशिश की गई.
लेकिन विक्रम बच गया. यहीं से पूरी साजिश का वो सिरा पुलिस के हाथ लगा, जिसने एक कथित सड़क हादसे को हत्या की कोशिश के मामले में बदल दिया. पुलिस ने शंकर और विजय से पूछताछ के बाद तुलसीराम, राहुल और अर्जुन की भूमिका सामने आने का दावा किया. इसके बाद पुलिस टीम ने तीनों की तलाश शुरू की और 1 सितंबर 2026 को उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया.
इस मामले में कुल पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए. इनमें शंकर, विजय, तुलसीराम, राहुल और अर्जुन शामिल हैं. पुलिस के मुताबिक, मामले की शुरुआती FIR सुसनेर थाने में दर्ज की गई थी. जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा समझा जा रहा था, पुलिस की जांच में उसके पीछे कथित तौर पर 5 लाख रुपये का सौदा और पुरानी रंजिश सामने आई. फिलहाल सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News