Feedback
प्रसिद्ध समाजसेवी अन्ना हजारे को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अन्ना हजारे को सांस लेने में परेशानी हो रही थी. अन्ना हजारे की तबीयत में सुधार हो रहा है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हॉस्पिटल पहुंचकर अन्ना हजारे से मुलाकात की. सीएम फडणवीस ने अन्ना हजारे की तबीयत का हालचाल जाना.
इस दौरान सीएम फडणवीस के साथ कैबिनेट मंत्री गिरीश महाजन भी थे. सीएम फडणवीस ने बॉम्बे हॉस्पिटल में अन्ना हजारे से मुलाकात की और उनको इस बात की भी जानकारी दी कि कुकडी सिंचाई परियोजना की लागत में संशोधन को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है.
सीएम फडणवीस की इस बात पर अन्ना हजारे ने खुशी जताई. इससे पहले एक सितंबर की सुबह फडणवीस सरकार के कैबिनेट मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटील भी अन्ना हजारे से मिलने अस्पताल पहुंचे थे. गौरतलब है कि अन्ना हजारे को यूरिन से जुड़ी समस्याओं के कारण मुंबई लाया गया है.
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांनी आज ज्येष्ठ समाजसेवक अण्णा हजारे यांची रुग्णालयात जाऊन भेट घेतली. प्रकृती अस्वस्थ असल्याने रुग्णालयात उपचार घेत असलेल्या अण्णा हजारे यांना लवकर आराम पडावा, यासाठी मुख्यमंत्री फडणवीस यांनी शुभेच्छा दिल्या. “अण्णा, तुम्ही शतायुषी व्हा,” अशा… pic.twitter.com/oXQNjbiLd3
यह भी पढ़ें: तुकाराम मुंढे के फैसले पर महाराष्ट्र सरकार ने लगाया ब्रेक, CM फडणवीस ने तेल कारोबारियों को साल भर की दी छूट
अन्ना हजारे को बॉम्बे हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया. टेस्ट में किडनी के इंफेक्शन की बात सामने आई है. अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ने पर पिछले हफ्ते भी शिरूर के एक अस्पताल में भर्ती कराया था. तीन दिन इलाज के बाद अन्ना हजारे को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था.
यह भी पढ़ें: खुला तेल बेचने वालों को CM फडणवीस ने दी राहत, एक साल तक पाबंदी नहीं
अन्ना हजारे को कुछ ही दिन के बाद फिर से तबीयत खराब होने पर उपचार के लिए रालेगणसिद्धि से मुंबई लाया गया. बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने सूचना का अधिकार अधिनियम में नए नियम जोड़े थे. इन नियमों को लेकर अन्ना हजारे ने मोर्चा खोल दिया था. अन्ना हजारे ने भूख हड़ताल की चेतावनी दी थी, जिसके बाद सीएम फडणवीस ने नए नियम स्थगित करने का ऐलान किया था.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू