Haldwani News: 42 स्कूलों में हुई भारत को जानो प्रतियोगिता – Hindustan

Haldwani News: हल्द्वानी। भारत विकास परिषद शाखा हल्द्वानी की ओर से मंगलवार को सामान्य ज्ञान आधारित ‘भारत को जानो-अखिल भारतीय लिखित प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। शहर के 42 स्कूलों में सुबह 10 बजे से हुई लिखित परीक्षा में करीब 6600 बच्चों ने प्रतिभाग किया। शाखा अध्यक्ष दीपक बख्शी ने बताया कि इस परीक्षा का उद्देश्य बच्चों को देश के गौरवशाली इतिहास, महापुरुषों, वीरांगनाओं और समसामयिक विषयों से अवगत कराना है। 30 मिनट की परीक्षा में धर्म एवं संस्कृति, इतिहास, राजनीति, भूगोल, खेल, साहित्य, विज्ञान और समसामयिक विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे गए। प्रतिभागियों ने ओएमआर शीट पर प्रश्नों के उत्तर अंकित किए।
संयोजक डॉ. मोनिका मित्तल और प्रिया कुमार ने बताया कि शीघ्र ही नगर स्तरीय प्रश्न मंच का आयोजन किया जाएगा। विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। आयोजन में प्रांतीय संयोजक संस्कार भवानी शंकर नीरज, सचिव डॉ. निधि अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, अमित अग्रवाल, विपुल अग्रवाल, मयंक मित्तल, अमित राजपाल, डॉ. अभिषेक मित्तल, सीमा बख्शी, प्रशांत अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, सौम्या अग्रवाल, हेमा बिष्ट, एकता अग्रवाल आदि ने सहयोग किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News