Edited by: Shilpi Singh | Updated: Sep 2, 2026, 1:00 PM
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के बहुत सारे फ़ैन हैं और लोग उनकी शानदार पर्सनैलिटी को बहुत पसंद करते हैं. हालांकि, बॉलीवुड में अपने शुरुआती दिनों में एक्टर को काफ़ी संघर्ष भी करना पड़ा था. साथ ही क्या आप जानते हैं सलमान खान की फ़िल्म 'मैंने प्यार किया' उनके करियर की सबसे यादगार फ़िल्मों में से एक है और इसने उन्हें स्टार बनाने में बड़ी भूमिका निभाई. हालांकि, फ़िल्म रिलीज़ होने के बाद सलमान को 6 महीने तक कोई काम नहीं मिला था.
बॉक्स-ऑफिस पर हिट रही फ़िल्म 'मैंने प्यार किया' ने भारतीय एक्ट्रेस भाग्यश्री को रातों-रात स्टार बना दिया. 1989 में रिलीज़ हुई यह सुपरहिट फ़िल्म आज भी लोगों के दिलों में बसती है. IIFA अवॉर्ड्स के दौरान एक्टर ने बताया था कि 'हिट फ़िल्म 'मैंने प्यार किया' के बाद, उनकी को-स्टार भाग्यश्री ने कथित तौर पर सारा क्रेडिट ले लिया था'.
समलान ने आगे यह भी कहा कि क्योंकि भाग्यश्री हिमालय दसानी से शादी करने वाली थीं और आगे काम नहीं करना चाहती थीं. इसलिए उन्होंने अपनी पहली फ़िल्म के बाद काम करना छोड़ दिया. इसके बाद सलमान ने बताया कि अगले छह महीनों तक उनके पास कोई काम नहीं था और तब फ़िल्ममेकर रमेश तौरानी ने उनके करियर को बचाया था.
जीपी ने ऐसा किया, लेकिन कोई फ़िल्म नहीं बनी लेकिन रमेश तौरानी सिप्पी के ऑफ़िस गए और फ़िल्म के म्यूज़िक के लिए 5 लाख रुपये दिए उन्हीं 5 लाख रुपयों की वजह से मुझे आख़िरकार 'पत्थर के फूल' (1991) फ़िल्म मिली. मेरे पिता ने जीपी सिप्पी (निर्माता, निर्देशक) साहब को फोन करके बोला कि देखो यार मेरे बेटे के पास कोई काम नहीं है, एक ऐसी घोषणा देदो (उन्हें साइन करने के बारे में) क्योंकि उन्होंने बहुत काम किया था एक दूसरे के साथ, तो उन्हें एक घोषणा दे दी
सलमान ने आगे बात करते हुए कहा कि 'एक ट्रेड गाइड या मैगज़ीन आती थी, उसमें यह घोषणा छपी कि 'GP सिप्पी ने सलमान खान को साइन किया है. सलमान ने बताया कि इस आर्टिकल के बाद कई लोगों ने उनसे संपर्क किया और उन्हें अपनी फ़िल्मों में कास्ट करना चाहा, आज वे भारत के सबसे लोकप्रिय सुपरस्टार्स में से एक हैं.'
GP ने ऐसा तो किया लेकिन फ़िल्म नहीं बनी फिर भी, रमेश तौरानी सिप्पी के ऑफ़िस गए और फ़िल्म के म्यूज़िक के लिए 5 लाख रुपये दिए. उन्हीं 5 लाख रुपयों की वजह से मुझे आख़िरकार 'पत्थर के फूल' (1991) फ़िल्म मिली इसके लिए धन्यवाद!
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED