मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। कलमबाग रोड स्थित आदर्श छात्रावास के सभागार में बुधवार को आयोजित गायत्री देवी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का खिताब उत्तरप्रदेश के अयांश सिंह ने जीत लिया। अयांश ने 6.5 अंक हासिल कर पहला स्थान पाया। छपरा के मोहित कुमार सोनी भी 6.5 अंक पर रहे, लेकिन कम बुकोल्ज के कारण उन्हें दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। छह अंक के साथ बेगूसराय के अनिकेत रंजन तीसरे स्थान पर रहे।शीर्ष दस में दरभंगा के आर्यन कुमार चौथे, मधेपुरा के समीर बर्धन पांचवें, वीर विक्रम छठे, दरभंगा के मो. अरहान कमर सातवें, मुजफ्फरपुर के नैतिक मिश्रा आठवें, खगड़िया के शुभम कुमार नौवें और बेगूसराय के अभिषेक रंजन दसवें स्थान पर रहे।प्रतियोगिता
में करीब 18 जिलों के 124 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें 42 अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी भी शामिल थे। विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार श्रीवास्तव, अंतरराष्ट्रीय मास्टर नीरज कुमार मिश्रा, संघ के उपाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन, संस्थापक सदस्य राजीव कुमार सिन्हा, संजय कुमार श्रीवास्तव, अभिषेक सोनू, राजीव कुमार रंजन आदि मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play