Sahibganj News: बरहेट। संताल परगना के आयुक्त शैलेन्द्र लाल ने बुधवार को प्रखंड कार्यालय में एसआइआर प्रक्रिया के दौरान अनलिंक्ड मतदाताओं के लिए आयोजित विशेष शिविर का निरीक्षण किया। शिविर में सहायक निर्वाचक पदाधिकारी अनिल कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी कुमुदिनी टुडू, बीडीओ सह प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी अंशु कुमार पांडेय , प्रखंड प्रमुख बर्नार्ड मरांडी समेत अन्य पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे। प्रमंडलीय आयुक्त शैलेन्द्र लाल ने शिविर का निरीक्षण कर एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से मतदाता सूची में सुधार की प्रक्रिया, प्राप्त आवेदनों एवं लंबित मामलों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इससे पहले यहां पहुंचने पर जवानों ने आयुक्त को गार्ड ऑफ ऑनर दिया । इस दौरान राजमहल एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी व थाना प्रभारी चंदन कुमार भैया पुलिस बल के साथ मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान आयुक्त शैलेन्द्र लाल ने एसआईआर को लेकर पदाधिकारियों को गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने का निर्देश दिये। उन्होंने सभी बीएलओ व स्थानीय जनप्रतिनिधियों से आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने और मतदाताओं को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम अनावश्यक रूप से मतदाता सूची से न कटे। उन्होंने पदाधिकारियों व बीएलओ को निर्देश दिया कि मतदाताओं की समस्याओं का नियमानुसार समाधान करते हुए सूची को त्रुटिरहित बनाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई करें。
बरहेट। संथाल परगना प्रमंडल के आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल के यहां आगमन पर डीडीसी सतीश चंद्रा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया । मौके पर डीडीसी ने साहिबगंज जिले में संचालित विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति से आयुक्त को अवगत कराया गया। उन्होंने जिले में चल रहे विकास कार्यों, योजनाओं के क्रियान्वयन व प्रगति की संक्षिप्त जानकारी साझा की। आयुक्त के आगमन से प्रशासनिक समन्वय व विकास कार्यों को और अधिक गति देने की दिशा में सकारात्मक संदेश मिला।
बरहड़वा, प्रतिनिधि। बरहरवा प्रखंड क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 का कार्य चल रहा है। इसके तहत दावा-आपत्ति और सुनवाई के लिए कई मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने का नोटिस जारी किया गया है। सुनवाई प्रत्येक कार्य दिवस में प्रखंड सह अंचल कार्यालय बरहरवा और नगर पंचायत कार्यालय में की जा रही है। सुनवाई के दौरान कुछ मतदाताओं के जन्म, जाति व निवास प्रमाण पत्र कथित रूप से संदेहास्पद अथवा फर्जी प्रतीत होने के मामले सामने आए हैं। संबंधित प्रमाण पत्रों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे किसी बिचौलिये, असामाजिक तत्व या गलत व्यक्ति के संपर्क में आकर अनुचित तरीके से कोई प्रमाण पत्र प्राप्त नहीं करें। जांच के बाद प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इससे मतदाताओं को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ सन्नी कुमार दास ने कहा कि किसी भी दस्तावेज की सही जानकारी के लिए मतदाता सीधे प्रखंड-अंचल कार्यालय अथवा नगर पंचायत कार्यालय से संपर्क करें।
बोरियो, प्रतिनिधि। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण(एसआइआर) में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां घर-घर चिट्ठी बांटने वाले डाकिया जयहिंद ठाकुर को ही बीएलओ ने घर में अनुपस्थित घोषित कर दिया है। यह मामला छोटा बनगांवा का है। यह मामला प्रखंड कार्यालय में बीडीओ सह सहायक निर्वाचक निबंधक पदाघिकारी नागेश्वर साव की अध्यक्षता में एसआईआर के दावा-आपत्ति की सुनवाई के दौरान बुधवार को उजागर हुआ है। जब डाकिया जयहिंद ठाकुर अपना नाम मतदाता सूची में खोजने पहुंचे तो पता चला कि बीएलओ की रिपोर्ट में उन्हें अनुपस्थित दिखाया गया है। जबकि जयहिंद ठाकुर प्रतिदिन बोरियो बाजार सहित पूरे क्षेत्र में डाक बांटने का कार्य करते हैं। डाकिया ने बताया कि वह छोटा बनगांवा में ही अपने परिवार के साथ रहते हैं । उनका कहना था कि हाल के दिनों में कभी बाहर नहीं गए। फिर भी बीएलओ बिना घर गए, बिना सत्यापन किए ही उन्हें अनुपस्थित घोषित कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि जब घर-घर डाक बांटने वाले व्यक्ति को ही बीएलओ खोज नहीं पाए, तो आम ग्रामीणों के साथ क्या हुआ होगा।
रोज सुबह से शाम तक लोगों के घर-घर चिट्ठी पहुंचाता हूं। मेरा घर छोटा बनगांवा में है। मुझे हीं अनुपस्थित बताना समझ से परे है। बीएलओ कभी मेरे घर आए ही नहीं।
जय हिंद ठाकुर, डाकिया, बोरियो
इस मामले में बीएलओ से भूल हुई है। फार्म-6 भर कर दें, डाकिया जय हिंद ठाकुर का नाम जुट जाएगा।
नागेश्वर साव
सहायक निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी सह बीडीओ
नोट: उपरोक्त खबरों को एकसाथ देना है।
———-
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play