Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले में अबतक स्वाइन फ्लू के एक भी मरीज नहीं पाए गए है। स्वास्थ्य विभाग ने इससे निपटने के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ( एमआरएमसीएच)में 10 बेड, अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में 5 बेड और अन्य सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 5 बेड को आरक्षित रखने का निर्देश दिया है। सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अबतक पूरे जिले में कोई भी मरीज चिन्हित नहीं किया गया है। विभाग ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिया है। उन्होंने आम लोगों से अपील किया है सरकार के दिशा निर्देश का पालन करे।
निर्देश के अनुसार मास्क पहने और भीड़ भाड़ वाले जगहों पर जाने से बचें। छींकते और खांसते समय मुँह और नाक को रुमाल से ढके। तरल पदार्थ पीएं। आंख और नाक को छूने से बचें। बुखार और बदन दर्द महसूस होने पर पैरासिटामोल लें । लोगों से हाथ न मिलाएं, संपर्क अभिवादन न करें। सार्वजनिक जगहों पर न थूके। दूसरे के साथ बैठकर भोजन न करे। डॉक्टर के सलाह के बिना एंटी बायोटिक दवाएं न लें। जिला स्वास्थ्य विभाग ने इसके अलावे स्वास्थ्य केंद्रों में फ्लू कार्नर की स्थापना, आईसोलेशन वार्ड , सामग्री और दवाओं की उपलब्धता, संक्रमण नियंत्रण सहित कई आवश्यक निर्देश दिया है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play