Sambhal News: जिले की सड़कों को गड्ढामुक्त रखने के लिए जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने संबंधित विभागों और कार्यदायी संस्थाओं को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर सड़कों का निरीक्षण करें और जहां भी गड्ढे दिखाई दें, उन्हें चिह्नित कर तत्काल मरम्मत कराई जाए। सड़क सुरक्षा से जुड़े इंतजामों में भी किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय राजमार्ग समेत जिले की अन्य प्रमुख सड़कों पर गड्ढों की मरम्मत और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, यूपीडा, एनएचएआई और सिंचाई विभाग के अधिकारियों से सड़कवार स्थिति की जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने यूपीडा के अधिकारियों को गंगा एक्सप्रेसवे पर जरूरत वाले स्थानों पर पर्याप्त और स्पष्ट साइनेज लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वाहन चालकों को मार्ग की जानकारी आसानी से मिलनी चाहिए, जिससे आवागमन सुगम होने के साथ सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी कम हो। राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्षतिग्रस्त और टूटी रेलिंग को तत्काल दुरुस्त कराने अथवा जरूरत के अनुसार बदलवाने के निर्देश भी दिए गए। लहरावन के पास सड़क की स्थिति का यूपीडा, एनएचएआई और सिंचाई विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम से निरीक्षण कराने को कहा गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम कैल के पास जल निकासी की उचित व्यवस्था कराने के लिए भी जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। बारिश के दौरान सड़क पर पानी जमा होने से सड़क को होने वाले नुकसान और वाहन चालकों की परेशानी को देखते हुए नाला अथवा अन्य जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग समेत अन्य कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों से कहा कि वे कार्यालयों तक सीमित न रहें, बल्कि क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सड़कों की वास्तविक स्थिति देखें। नई सड़कों के निर्माण और सड़क मरम्मत से जुड़े कार्यों की गुणवत्ता की भी नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सड़कें आमजन के आवागमन का प्रमुख माध्यम हैं। इसलिए निर्माण और मरम्मत कार्यों में गुणवत्ता, सुरक्षा और समयबद्धता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सुनील प्रकाश, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग राजीव कुमार, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग राकेश कुमार समेत यूपीडा और एनएचएआई के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play