प्रयागराज। राजकीय शिक्षक संघ ने चयन वेतनमान प्राप्त कर चुके शिक्षकों के अध्यापन कालचक्र में बदलाव की मांग की है। प्रांतीय संरक्षक रामेश्वर प्रसाद पांडेय और प्रांतीय अध्यक्ष सत्य शंकर मिश्रा ने अपर मुख्य सचिव (माध्यमिक शिक्षा) को पत्र लिखा है कि सहायक अध्यापक (एलटी ग्रेड) को सप्ताह में 36 एवं प्रवक्ता को 30 कालचक्र के अध्यापन करने की व्यवस्था है। सहायक अध्यापक एवं प्रवक्ता क्रमश: पांच और तीन साल की सेवा के बाद पदोन्नति के हकदार हो जाते है। हालांकि शिक्षा विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण उन्हें समय पर पदोन्नति नहीं मिल पाती है। लिहाजा जिन सहायक अध्यापक एवं प्रवक्ता को चयन वेतनमान मिल चुका है, उनके अध्यापन कालचक्र में परिवर्तन करते हुए क्रमश: 30 एवं 24 कालचक्र अध्यापन के लिए निर्धारित होना चाहिए।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play