PayPal ने 600 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, इन 3 शहरों को लगा सबसे बड़ा झटका – ABP News

अमेरिकी पेमेंट कंपनी PayPal ने भारत में करीब 600 कर्मचारियों की छंटनी की है. कंपनी ने ये सख्त कदम अपने ग्लोबल रिस्ट्रक्चरिंग प्लान के बेसिस पर उठाया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में हुई ये छंटनी PayPal के यहां के टोटल कर्मचारियों का करीब 10 फीसदी है. ज्यादातक टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, ऑपरेशंस, पेमेंट्स और फाइनेंस जैसे विभागों के कर्मचारी इस छंटनी के शिकार हुए हैं.
कैसे हुई छंटनी?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, निकाले गए कर्मचारियों को 31 अगस्त 2026 को एक वर्चुअल कॉल पर रखा गया और इसी कॉल पर छंटनी की जानकारी दी गई. इसके बाद कुछ कर्मचारियों का सिस्टम एक्सेस भी तुरंत हटा दिया गया था. कर्मचारियों को करीब एक महीने का मुआवजा और नई नौकरी तलाशने में मदद देने की बात कही गई है. हालांकि, कुछ कर्मचारियों को कंपनी के शर्तें की वजह से मुआवजा भी नहीं दिया जाएगा. 
पेट्रोल-डीजल पर संकट के बादल छंटे, होर्मुज से निकला रिकॉर्ड 1.7 करोड़ बैरल तेल
किन 3 शहरों में पड़ा असर?
भारत में PayPal के जिन टेक और ऑपरेशनल सेंटर पर इस छंटनी का असर पड़ा है, उनमें चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद नाम शामिल हैं. इन शहरों में कंपनी के अलग-अलग टेक्नोलॉजी और बिजनेस ऑपरेशंस से जुड़े कर्मचारी काम करते हैं. छंटनी सिर्फ किसी एक विभाग में नहीं हुई है बल्कि अलग- अलग विभाग के लोगों की हुई है.
PayPal क्यों कर रही है छंटनी?
PayPal इस समय अपने बिजनेस को दोबारा व्यवस्थित करने और खर्च कम करने की कोशिश कर रही है. कंपनी की ग्लोबल स्ट्रैटेजी में ऑपरेशंस को ज्यादा आसान बनाने और टेक्नोलॉजी पर फोकस बढ़ाने की बात सामने आई है. मई 2026 में रिपोर्ट्स आई थीं कि PayPal अगले दो से तीन साल में अपने ग्लोबल वर्कफोर्स में लगभग 20 फीसदी की कटौती करने के प्लान में है. यानी की यहां करीब 4,760 नौकरियों के रास्ते बंद किए जाने का प्लान है. 
सस्ती हो चुकी है चीनी, फिर भी दुकानों पर ज्यादा दाम क्यों?

‘एबीपी नेटवर्क’ में सीनियर कॉपी-एडिटर के तौर पर काम कर रहीं सृष्टि का डिजिटल मीडिया में 4 सालों से अधिक का अनुभव है.बिजनेस, एंटरटेनमेंट, धर्म, लाइफस्टाइल और यात्रा सेक्शन में लेखन, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है.सीसीएसयू से मास कम्युनिकेशन में स्नातक कर चुकीं सृष्टि ने अपने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स के साथ की थी, जिसके बाद वो 2.5 साल तक टाइम्स नाउ नवभारत का हिस्सा भी रहीं.फाइनेंस के साथ फिल्मी कीड़ा होना न केवल इनका पेशा बल्कि हिस्सा है.
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News