Biharsharif News: जिले के 32 दलित टोलों में अधिकारियों ने सुनीं लोगों की समस्याएं संत रविदास समरसता संकल्प अभियान के तहत लगाये गये शिविर फोटो : शिविर 01: बिहारशरीफ प्रखंड की मुरौरा पंचायत के उपरौरा-मुसहरी टोला में गुरुवार को शिविर में लाभुक को जन्म प्रमाण पत्र प्रदान करते जिला कल्याण पदाधिकारी योगेन्द्र कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जगतगुरु संत रविदास समरसता संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को जिले के 32 दलित टोलों में शिविर लगाये गये। जिला कल्याण पदाधिकारी योगेन्द्र कुमार अस्थावां व बिहारशरीफ के उपरौरा-मुसहरी दलित टोलों में लोगों की समस्याएं सुनीं। कई लाभुकों को राशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र समेत अन्य योजनाओं का प्रमाणपत्र व स्वीकृति पत्र प्रदान किया।
उन्होंने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े दलित और महादलित परिवारों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनका त्वरित निदान करना है।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play