Nainital News: नैनीताल। सरोवर नगरी में गुरुवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। दिन में रुक रुककर बारिश का दौर जारी रहा। शहर में बीते 24 घंटे में कुल 70 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान ज्योलीकोट के पास सड़क पर बोल्डर गिरने से कुछ देर तक यातायात बाधित रहा। खराब मौसम के चलते जिले के 23 ग्रामीण मार्ग बाधित हैं। जिसमें लोनिवि नैनीताल का तल्ला रामगढ़-रातीघाट मार्ग, ढौकाने-बिचखाली, शीतला-छतौली, बजून-अदौड़ा मार्ग शामिल है। सभी बाधित मार्गों को खोलने के लिए जेसीबी लगाई गई है। आईएमडी की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।
जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज शहर का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play