खपटिया गांव में पहुंचा पानी, 40 हुए शरणार्थी – Hindustan

प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। गंगा-यमुना के बढ़ते जलस्तर के कारण अब ग्रामीण क्षेत्र तेजी से प्रभावित हो रही हैं। कौंधियारा के खपटिया गांव में रात आठ बजे के आसपास जलस्तर तेजी से आबादी की ओर आने लगा। जिसके बाद लोगों ने प्रशासन के कंट्रोल रूम में फोन किया तो तत्काल मदद भेजी गई। वहां से 40 लोगों को सुरक्षित हटाकर दूर आवासित कराया गया। उधर कोरांव में बढ़ते जलस्तर के एक गांव में एक दर्जन मुसहर परिवार के यहां भोजन तक बनाने का संकट आ गया। जब पड़ोस के गांव ने आपदा कार्यालय लखनऊ फोन कर इसकी सूचना दी तो टीम पहुंची।गंगा

और यमुना के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी की आशंका है। एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह ने बताया कि रात में कौंधियारा के खपटिया गांव में पानी आने की सूचना मिली। एसडीएम संदीप तिवारी को इसकी सूचना दी गई और वहां फंसे 40 लोगों को बाहर निकलवाया जा रहा है। वहीं एसडीएम ने बताया कि लोग सुरक्षित हैं, आबादी में पानी किसी भी वक्त पहुंच सकता है, लोगों को ऐहतियातन हटाया गया है। गंगा-यमुनापार के तमाम तटीय इलाके बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। बड़े पैमाने पर खेती का नुकसान हुआ है। खेतों में अभी भी पानी जमा है। कोरांव में भोगन के पास टापू बन गया है। इस गांव में एक दर्जन मुसहर परिवारों के यहां भोजन का संकट हो गया। पड़ोस के गांव के एक व्यक्ति ने लखनऊ आपदा कार्यालय फोन किया तो जिले को सूचना पहुंची। बताया जा रहा है कि इसके बाद तहसीलदार रोशनी सोलंकी मौके पर पहुंचीं और लोगों को सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इस बारे में पूछने पर तहसीदार ने बताया कि इसकी सूचना मिलने पर वो खुद मौके पर गई थीं। छह सात परिवार पीड़ित मिले, जिसमें महिलाएं थीं, सभी को राहत किट उपलब्ध कराई गई है। ऐसा कोई गांव संज्ञान में नहीं आया है, जहां पर भोजन न बना हो। फिर भी एक बार और निरीक्षण कराया जा रहा है। अगर कोई भी पीड़ित होगा तो उसे भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News