Biharsharif News: हिलसा में सुहानी जीविका समिति की आमसभा का आयोजन फोटो : हिलसा जीविका-हिलसा के योगीपुर में आमसभा में शामिल दीदी। हिलसा, निज प्रतिनिधि। योगीपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को सुहानी जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की आमसभा हुई। बीडीओ चंदन कुमार ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। आमसभा में सभी जीविका दीदियों को लखपति बनाने का संकल्प लिया गया। बीडीओ ने महिलाओं को स्वरोजगार अपनाकर आर्थिक रूप से सशक्त बनने व सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। प्रखंड परियोजना प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि समिति को एक साल में 18 लाख 10 हजार रुपये का लाभ हुआ है।
आमसभा में अगले वर्ष लाभ बढ़ाने और क्षेत्र की सभी महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का संकल्प लिया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामुदायिक संगठनों और कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर विभूति नारायण तिवारी, शशि कुमार चंचल, सरिता कुमारी, सुनीता कुमारी, अनीता कुमारी, शोभालता, निभा कुमारी, अनु कुमारी, रूबी कुमारी, किरण कुमारी, कंचन कुमारी, अमन कुमार, मनोज कुमार आदि मौजूद थे। (हिलसा से मनीष कुमार)
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play