Sahibganj News: बरहड़वा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के पलासबोना पंचायत क्षेत्र में पेयजल की समस्या को लेकर ग्रामीणों की शिकायत के बाद बुधवार को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की टीम ने स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों और संवेदक ने बारिश के कारण रुके कार्य को अगले 10 दिनों के अंदर शुरू करने का आश्वासन दिया। बताया गया कि बीते 21 अगस्त को पलासबोना क्षेत्र के मुखिया फिरोज अहमद के आह्वान पर क्षेत्र भ्रमण के दौरान पूर्व मंत्री आलमगीर आलम से ग्रामीणों ने पेयजल की गंभीर समस्या रखी थी।
उसके बाद यह कार्रवाई की गई। ग्रामीणों ने बताया था कि हर घर नल जल योजना के तहत बोरिंग का काम पूरा हो चुका है, लेकिन मोटर और पाइपलाइन का कार्य अब तक पूरा नहीं होने के कारण लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। मौके पर योजना की वर्तमान स्थिति का जायजा लेने के साथ ही कार्य को जल्द पूरा करने को लेकर चर्चा की गई। निरीक्षण के दौरान कनीय अभियंता, संवेदक के पदाधिकारी व कर्मचारी, निजी सहायक छोटू, मुखिया फिरोज अहमद समेत अन्य लोग मौजूद थे। संबंधित अधिकारियों और संवेदक ने बारिश के कारण कार्य में उत्पन्न व्यवधान का हवाला देते हुए अगले 10 दिनों के अंदर मोटर एवं पाइपलाइन का काम शुरू करने का आश्वासन दिया।
फोटो: 108, निरीक्षण करते पीएचईडी की टीम।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play