Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रखंड स्तरीय जन सुनवाई गुरुवार को बीडीओ नागेश्वर साव एवं बीइइओ तरूण कुमार घाटी के संयुक्त अध्यक्षता में हुई। मौके पर प्रखंड के पांच व मंडरो प्रखंड के पांच विद्यालयों में एमडीएम एवं एसएसए का आंकेक्षण के बाद जनसुनवाई हुई। जन सुनवाई यूएमएस बेसिक स्कूल अदरो, पीएस अपौल रोल टोला, यूएमएस अदरो,यूएमएस गवई भीट्टा एवं एमएस अप्रौल एवं मंडरो के पांच स्कूलों में संचालित एमडीएम व एसएसए का सामाजिक आंकेक्षण में आयी त्रुटियों का निराकरण प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई में हुई। जनसुनवाई के दौरान एसएसए के तहत विद्यालय भवन, चाहरदिवारी, शौचालय, पेयजल, खेल मैदान, रसोई घर, बच्चों एवं शिक्षकों के ई-विद्यावाहिनी में दैनिक उपस्थिति, बच्चों का स्वास्थ्य जांच, दिवाल लेखन के अलावे एमडीएम का भी जन सुनवाई हुई।
मौके पर मंडरो के बीपीओ एहसान अहमद, बोरियो के बीआरपी राजेश भगत, सोशल ऑडिट टीम के डीआरपी शंकर दास, जेठा टुडू आदि थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play