Prayagraj News: मुनाफे का लालच देकर आर्मी अफसर से 11.5 लाख की ठगी – Hindustan

Prayagraj News: कैंट में एक आर्मी अफसर से 11 लाख 50 हजार रुपये की ठगी और जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। हेस्टिंग्स रोड ऑफिसर्स कॉलोनी निवासी आर्मी अफसर सुमित कुमार की तहरीर के मुताबिक, नवंबर 2024 में आकाश कुमार ने हर महीने 10 फीसदी मुनाफे का झांसा देकर उनसे रुपये निवेश कराए। आरोप है कि दिसंबर 2024 और जनवरी 2025 का भुगतान करने के बाद आरोपी ने रकम लौटाना बंद कर दिया। रुपये वापस मांगने पर उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी इसी तरह कई आर्मी अफसरों से पांच करोड़ रुपये से अधिक की ठगी कर चुका है। पुलिस ने धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और धमकी समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News