Chakradharpur News: चक्रधरपुर। पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंग्लिश मीडियम में गुरुवार को राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विद्यालय संरक्षक मनोज भागेरिया, उपाध्यक्ष दमयंती नाग, संघ के प्रांतीय सह कार्यवाह मोहन कच्छप, चक्रधरपुर नगर पर्षद के वार्ड 21 के पार्षद रवि कुमार बांकिरा, वार्ड-22 की पार्षद मंजू मिंज, अंकित मेमोरियल के संस्थापक अजीत कुमार पांडेय, प्रधानाचार्य आनंद चंद्र प्रधान उपस्थित थे। मौके पर अतिथियों का परिचय प्रधानाचार्य आनंद चन्द्र प्रधान की ओर से कराया गया। कार्यक्रम में 55 प्रतिभागी छात्रों ने हिस्सा लिया। इसमें कृष्ण के रूप में प्रथम स्थान पर पप्पू तांती, द्वितीय स्थान पर मनकृत मुखी और तृतीय स्थान पर हिमांशु प्रसाद रहे।
वहीं राधा के रूप में प्रथम स्थान आन्या महतो, द्वितीय स्थान मायशा लोवादा और तृतीय स्थान पर श्रेया गुप्ता आई। विजेता प्रतिभागी को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जय श्री दास, शांति देवी, मीना कुमारी, स्वास्तिक सोय, भारती कुमारी आदि का योगदान रहा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play