बिहारशरीफ | शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तर पर आयोजित होने वाले शिक्षकों के सम्मान समारोह का सीधा प्रसारण जिले के सरकारी स्कूलों में भी दिखाया जाएगा। जिले के सभी बीईओ को निर्देश जारी कर स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब से आच्छादित विद्यालयों के साथ-साथ
विभाग ने केवल लाइव प्रसारण कराने का निर्देश ही नहीं दिया है, बल्कि इसकी मॉनिटरिंग की भी व्यवस्था की है। विद्यालयों को आईसीटी लैब और स्मार्ट क्लास में लाइव प्रसारण दिखाए जाने के दौरान की फोटो ट्रैकर पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। इसके आधार पर प्रखंड स्तर से रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
विभाग की ओर से शिक्षक दिवस कार्यक्रम के लाइव प्रसारण का लिंक अलग से साझा किया जाएगा। इसके बाद विद्यालयों को उपलब्ध तकनीकी संसाधनों के माध्यम से कार्यक्रम विद्यार्थियों और शिक्षकों को दिखाने की व्यवस्था करनी होगी।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.