Janmashtami 2026: घर आया है नन्हा 'कान्हा'? बेटे के लिए रखें भगवान कृष्ण के ये प्यारे नाम, हर नाम का है खास मतलब – AajTak

Feedback
Krishna Inspired Baby Names: जन्माष्टमी का त्योहार आते ही घर-घर में भगवान कृष्ण के बाल रूप यानी लड्डू गोपाल की पूजा और सजावट शुरू हो जाती है. इस साल 4 और 5 सितंबर को जन्माष्टमी मनाई जा रही है. ऐसे में अगर आपके घर भी नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है या होने वाला है और आप बेटे के लिए कोई प्यारा और खास नाम ढूंढ रहे हैं, तो भगवान कृष्ण से जुड़े नाम एक अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं. कृष्ण के अलग-अलग नाम उनके व्यक्तित्व, सुंदरता, प्रेम, करुणा और शरारती बाल रूप की झलक दिखाते हैं. 
अगर आप भी अपने नन्हे राजकुमार में भगवान श्री कृष्ण जैसे गुण और खूबियां चाहते हैं तो हमारी बनाई नामों की लिस्ट आपके लिए परफेक्ट हो सकती है. इन नामों का धार्मिक महत्व होने के साथ ही ये सुनने में बहुत ही मॉडर्न लगते हैं और इनका मतलब भी उतना ही खास है. आइए जानते हैं श्री कृष्ण के ऐसे ही कुछ खूबसूरत नाम और उनके मतलब.

मोहन
भगवान कृष्ण को प्यार से मोहन भी कहा जाता है. ये उनका एक बेहद खूबसूरत नाम है. इसका मतलब आकर्षक (अट्रैक्टिव) या मन को मोह लेने वाला होता है. कृष्ण को उनकी मनमोहक मुस्कान और सुंदर रूप के लिए मोहन कहा जाता है. ये छोटा, आसान और सुनने में बेहद प्यारा नाम है.

गोपाल
अगर आप अपने बेटे के लिए ट्रेडिशनल लेकिन प्यारा नाम चाहते हैं, तो गोपाल रख सकते हैं. इसका मतलब गायों की रक्षा करने वाला होता है. भगवान कृष्ण के बाल रूप और गोकुल के जीवन से ये नाम गहराई से जुड़ा हुआ है.

माधव
माधव भगवान कृष्ण के मशहूर नामों में से एक है. इसका मतलब मधुर, शहद जैसा मीठा या वसंत ऋतु के स्वामी से जोड़ा जाता है. भगवान कृष्ण के प्रेम और सौम्य स्वभाव की झलक इस नाम में देखने को मिलती है.

केशव
जब भी भगवान कृष्ण के नामों का जिक्र होता है, तो केशव नाम जरूर आता है. केशव भगवान कृष्ण का एक मशहूर नाम है. इसका मतलब सुंदर और लंबे बालों वाला बताया जाता है. ये नाम कई कृष्ण भजनों में भी सुनने को मिलता है. छोटा, क्लासी और ट्रेडिशनल होने की वजह से ये आज के समय में भी माता-पिता को काफी पसंद आता है.

वासुदेव
अगर आप बेटे के लिए थोड़ा रॉयल और धार्मिक नाम चाहते हैं, तो वासुदेव भी रख सकते हैं. इसका मतलब वसुदेव के पुत्र यानी भगवान कृष्ण होता है. भगवान कृष्ण के जन्म और उनके माता-पिता वसुदेव-देवकी की कहानी से ये नाम सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है.

मुकुंद
मुकुंद भी भगवान कृष्ण का एक सुंदर नाम है. इसका मतलब मोक्ष या मुक्ति देने वाला होता है. ये नाम भगवान कृष्ण के उस रूप को दर्शाता है, जिन्हें भक्तों के दुख दूर करने और उन्हें मुक्ति का मार्ग दिखाने वाला माना जाता है.

कान्हा
कान्हा भगवान कृष्ण का सबसे प्यारा और मशहूर नाम है. कृष्ण के बाल रूप को प्यार से कान्हा कहा जाता है. इस नाम में नटखटपन, मासूमियत और बाल कृष्ण की प्यारी छवि जुड़ी हुई है. बेटे के लिए ये छोटा, आसान और बेहद प्यारा नाम हो सकता है.

कन्हैया
भगवान कृष्ण को कन्हैया नाम से भी पुकारा जाता है. ये नाम खासतौर पर उनके बाल रूप और गोकुल में बिताए बचपन की याद दिलाता है. कन्हैया नाम सुनते ही माखन चुराने वाले और गोपियों के साथ शरारत करने वाले नटखट कृष्ण की छवि सामने आती है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News