Varanasi News: बारावफात में फर्जी पास जारी कर शामिल कराए वाहन – Hindustan

Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। रेवड़ी तालाब के अजहरी मैदान से बीते 26 अगस्त को निकले बारावफात के जुलूस को लेकर आपसी तकरार थाने तक पहुंच गई है। जुलूस की अनुमति लेने वाले सदर काजी-ए-शहर ने बुधवार रात भेलूपुर थाने में पांच के खिलाफ केस दर्ज कराया था, जिसमें आरोप है कि सिर काटने की धमकी दी जा रही है। जांच के क्रम में सामने आया है कि तकरार के बीच विरोधी गुटों की ओर से फर्जी वाहन पास बनवाकर जानबूझकर अतिरिक्त वाहन शामिल कराए गए।

भेलूपुर पुलिस को दी गई तहरीर में गौरीगंज निवासी सदर काजी-ए-शहर एवं शाही इमाम मौलाना हसीन अहमद ने आरोप लगाया कि कुछ लोग उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार कर रहे हैं और उन्हें व उनके परिवार को लगातार गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने पुलिस से इस साल जुलूस में लाउडस्पीकर व बैनर लगी अधिकतम 100 गाड़ियों को शामिल करने की अनुमति ली थी। आरोप है कि विरोधी गुट लोग प्रचारित कर रहे हैं कि 100 गाड़ियों की सीमा प्रशासन ने नहीं बल्कि मौलाना ने स्वयं लगाई है। पुलिस ने कमच्छा के असफाक नगर निवासी खलील उर्फ भैय्यन, आजाद नगर बजरडीहा के मुश्फेकीन रजा, हाफिज खैरुल बसर, लोहता महमूदपुर के गुलाम मुरसलीन एवं ओसामा मलिक पर केस दर्ज किया है。

उधर पुलिस की जांच में सामने आया है कि दो गुटों में तकरार के बीच साजिशन फर्जी पास छपवा लिये गए थे। 400 से 500 की संख्या में ऐसे पास छपवाए गए थे, जो हुबहू पुलिस की ओर से जारी पास की तरह थे। ऐसे वाहनों को चिह्नित करने के साथ ही फर्जी पास छपवाने वालों का पुलिस पता लगाने में जुटी है।

Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News