वाराणसी, विशेष संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बाढ़ की स्थिति जानी। उन्होंने गुरुवार को महापौर अशोक तिवारी और डीएम सत्येंद्र कुमार से फोन पर वार्ता की। प्रधानमंत्री ने नदी के जलस्तर पर नजर रखते हुए राहत शिविर की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।
महापौर ने बताया कि प्रधानमंत्री ने सुबह करीब सवा नौ बजे टेलीफोन पर नगर में बाढ़ की स्थिति, बारिश से जलभराव और राहत कार्यों के बारे में पूछा। शिविरों में रह रहे लोगों के लिए खाद्य सामग्री, पेयजल, दवाओं और अन्य सुविधाओं की उपलब्धता जानी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया है कि राहत शिविरों में शरण लिए लोगों को कोई असुविधा न हो। सभी मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं।
प्रधानमंत्री ने कहा है कि आपदा की इस घड़ी में सभी जनप्रतिनिधि और पार्षद समन्वय के साथ धरातल पर कार्य करें। जनप्रतिनिधि जनता के बीच लगातार सक्रिय रहें और पीड़ितों तक हर संभव मदद पहुंचाना सुनिश्चित करें। प्रधानमंत्री ने जिलाधिकारी से वार्ता में नदी के जलस्तर के साथ राहत कैम्पों में दी जा रही व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। कहा कि बाढ़ से लोगों को कम से कम परेशानी हो, इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने निर्देश दिया है कि जहां भी राहत सामग्री की अतिरिक्त जरूरत हो, तत्काल व्यवस्था की जाए। डीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री ने बाढ़ और राहत कार्यों पर लगातार सतर्क नजर रखने एवं प्रभावित लोगों को अविलंब राहत पहुंचाने के भी निर्देश दिए हैं। खासकर, शिविरों में रह रहे बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play