वंदे भारत ट्रेन के सीट को लेकर बड़ा बदलाव हो सकता है, क्योंकि वरिष्ठ रेलवे इंजीनियरों ने वंदे भारत चेयर कार में एक बदलाव करने के लिए प्रस्ताव रखा है. अगर ये प्रस्ताव मान लिया जात है तो वंदे भारत एक नए लुक में दिख सकता है.
दरअसल, सीनियर इंजीनियर्स ने एक्जीक्यूटिव क्लास कोचों में सीटों से रोटेशन मैकेनिज्म हटाने का प्रस्ताव दिया है. यह सुझाव सीनियर इंजीनियरों और कोच बनाने वाले यूनिट्स के एक सम्मेलन में सामने आया, लेकिन यह एक डिजाइन प्रस्ताव है, न कि यात्री सर्विस में बदलाव हुआ है.
अभी कैसी है सीट की व्यवस्था?
मौजूदा सीटों में झुकने और घूमने की व्यवस्था है. रिपोर्ट में अपडेट रेलवे अधिकारियों ने कहा कि घूमने के लिए एक्स्ट्रा पुर्जों, जगह और खाली की आवश्यकता होती है. जिससे पुर्जों में टूट-फूट, ढीला होने और खराब होने की संभावना बढ़ जाती है. प्रस्तावित स्थिर संरचना अधिक मजबूत और रखरखाव में आसान होगी.
क्यों पेश किया गया ये प्रस्ताव?
प्रस्ताव में आगे कहा गया था कि रोटेशन के लिए आवश्यक स्थान को समाप्त करने से लाइन के बीच की दूरी कम हो सकती है और एक्जीक्यूटिव क्लास कोच में एक और लाइन जोड़ी जा सकती है. रेलवे ने अभी तक संशोधित सीटिंग लेआउट या यात्रियों की संख्या की घोषणा नहीं की है.
अभी बदलाव की उम्मीद नहीं
रेलवे बोर्ड की ओर जारी किए एक रिपोर्ट में चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री के सीनियर इंजीनियर को सुझाव पर कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया गया है. हालांकि, अभी डेट और अन्य चीजों के बारे में खुलासा नहीं किया गया है. ऐसे में अभी बदलाव की उम्मीद नहीं की जा सकती है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू