Varanasi News: लोकायुक्त टीम ने जांची प्रधान के काम में धांधली – Hindustan

Varanasi News: बड़ागांव, संवाद। गांगकला ग्राम पंचायत में प्रधान और विकास अधिकारी के काम में अनियमितता और धांधली की शिकायत पर लोकायुक्त आयोग की टीम ने गुरुवार को यहां जांच की। अपर मुख्य अधिकारी श्रीकांत दुबे ने बताया कि विकास कार्यों में अनियमितता की पड़ताल में कई दिन लगेंगे। इसके बाद लोकायुक्त आयोग अंतिम फैसला करेगा। बता दें कि ग्राम पंचायत के पश्चिमपुरा निवासी प्रेमशंकर सिंह ने लोकायुक्त आयोग को प्रार्थना पत्र दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास कार्यों में प्रधान और विकास अधिकारी ने व्यापक अनियमितता और धांधली की। आयोग ने उनके आरोप को गंभीरता से लिया। जांच के लिए टीम गठित की जिसमें अपर मुख्य अधिकारी श्रीकांत दुबे के अलावा सिटी मजिस्ट्रेट महेंद्र कुमार सिंह और बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त लेखाधिकारी प्रदीप कुमार शामिल हैं।

जांच टीम ने गांव में पहलवान बाबा के पास हैंडपंप रिबोर, डीह बाबा मंदिर से मंगला पटेल के घर और गुलाब-मनोज के मकान तक इंटरलाकिंग तथा अमृत सरोवर की जांच की। टीम के सदस्यों ने बताया कि सोमवार को भी कई बिंदुओं पर जांच की जाएगी। गुरुवार को बड़ागांव के बीडीओ छोटेलाल तिवारी, ग्राम प्रधान शशिकांत वर्मा, विकास अधिकारी विजय सिंह और शिकायतकर्ता समेत कई लोग रहे।

Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News