—विज्ञापन—
WWE Raw Results: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा. ये नाइट ऑफ चैंपियंस के बाद पहला रेड ब्रांड का शो था. कंपनी ने शो के लिए पहले से कुछ मैचों का ऐलान कर दिया था. रेड ब्रांड के सभी टॉप स्टार्स ने अपनी ताकत दिखाई. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर इस बार नज़र आए. समरस्लैम का बिल्डअप भी हुआ. वुमेंस डिवीजन का भी जलवा देखने को मिला. कुल मिलाकर देखा जाए तो ट्रिपल एच ने शो को बढ़िया बनाने की पूरी कोशिश की. आइए आपको Raw रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं. (Photo: WWE.com)
ओबा फेमी ने किंग ऑफ द रिंग बनने पर खुशी जताई. तुरंत ही ब्रॉक लैसनर ने वापसी की. लैसनर ने फेमी की तारीफ की. लैसनर ने कहा कि फेमी ने उन्हें लेकर बहुत ही बुरे शब्दों का इस्तेमाल किया. लैसनर ने बताया कि उन्हें पॉल हेमन ने सब बताया. लैसनर ने फेमी को लो-ब्लो लगाकर एफ-5 लगाया. लैसनर स्टेज पर पहुंचे तो फेमी ने समरस्लैम में उन्हें मैच के लिए चुनौती दी. लैसनर ने चुनौती स्वीकार की और कहा कि दोनों के बीच हैल इन ए सैल मैच होगा. (Photo: WWE.com)
रे मिस्टीरियो का मैच ईथन पेज के साथ हुआ. दोनों ने तगड़ा एक्शन दिखाया. पेज ने मैच में चीटिंग की कोशिश की. उन्होंने जीत के लिए अपने सारे हथकंडे अपनाए. अंत में मिस्टीरियो ने अपना अनुभव दिखाया और मैच में शानदार जीत हासिल की. (Photo: WWE.com)
जो हेंड्री के कॉन्सर्ट में स्ट्रीट प्राफिट्स भी नज़र आए. तुरंत ही ऑस्टिन थ्योरी ने दखलअंदाजी की. थ्योरी ने मैच की बात कही. हेंड्री ने कहा कि मुकाबला अभी होगा. दोनों के बीच मैच हुआ. हेंड्री का दबदबा देखने को मिला. अंत में उन्होंने शानदार जीत हासिल कर अपने फैंस को खुश किया. (Photo: WWE.com)
इयो स्काई ने क्वीन ऑफ द रिंग बनने पर खुशी जताई. तुरंत ही लिव मॉर्गन भी आ गईं. मॉर्गन ने उनकी बेइज्जती की. कुछ देर बाद राकेल रॉड्रिगेज और रॉक्सन परेज ने स्काई को घेरा. स्काई ने तीनों हील स्टार्स के ऊपर हमला किया. हालांकि, वो नंबर गेम्स के चलते पीछे रह गई. मॉर्गन ने स्काई को ओबिलियन मूव लगाया. साथ ही साथ उनके चोटिल पांव पर भी हमला किया. WWE ऑफिशियल्स ने आकर बड़ी मुश्किल से स्काई को बचाया. (Photo: WWE.com)
एलए नाइट और जिमी उसो के बीच रीमैच हुआ. मैच के दौरान रिंग के बाहर जे उसो भी मौजूद थे. नाइट ने उन्हें किक मार दी. इसके बाद जे ने मैच में दखलअंदाजी की. इसका फायदा जिमी ने उठाया. उन्होंने नाइट के ऊपर रोलअप के जरिए जीत हासिल की. मैच के बाद नाइट ने जिमी पर अटैक किया. जे ने आकर नाइट को धोया. अचानक सोलो सिकोआ ने आकर जिमी को समोअन स्पाइक लगा दिया. अंत में नाइट ने जे को बीएफटी मूव लगाया. (Photo: WWE.com)
राकेल रॉड्रिगेज का मैच मैक्सिकन डुप्री के साथ हुआ. मुकाबले में राकेल का दबदबा देखने को मिला. ये मैच ज्यादा लंबा नहीं चला. अंत में राकेल ने डुप्री को आसानी से हराकर जीत हासिल की. (Photo: WWE.com)
चैड गेबल का मैच जेडी मैकडॉना के साथ हुआ. इस मैच में डॉमिनिक मिस्टीरियो ने भी कई बार दखलअंदाजी की. डैनहाउजेन भी वहां पर आए. मिस्टीरियो उनके पीछे दौड़ गए. इसका फायदा गेबल ने उठाया और मैकडॉना के ऊपर सबमिशन से जीत हासिल की. (Photo: WWE.com)
मेन इवेंट में रोमन रेंस आए. उन्होंने सभी से उन्हें एक्नॉलेज करने के लिए कहा. तुरंत ही सैथ रॉलिंस आ गए. रॉलिंस ने रोमन को पुरानी चीजें याद दिलाई. रॉलिंस ने कहा कि आजतक रेंस ने उन्हें हराया नहीं है. रॉलिंस ने शील्ड के टूटने का जिक्र भी किया. रोमन ने कहा कि अब उन्हें रॉलिंस को हराना जरूरी हो गया है. रेंस ने बताया कि वो अपनी ब्लडलाइन को दिखाना चाहते हैं कि रॉलिंस को कैसे हराएंगे. रेंस ने समरस्लैम में रॉलिंस के साथ मैच की चुनौती को स्वीकार किया. (Photo: WWE.com)
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
News24 के वेबसाइट डिपार्टमेंट में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत पंकज जोशी खेल पत्रकारिता का जाना माना नाम है. WWE और क्रिकेट के विषय पर लिखने में परांगत पंकज की जड़े उत्तराखंड से जुड़ी हैं. भारत जैसे देश में जहां लगभग हर व्यक्ति क्रिकेट की दीवानगी में डूबा रहता है, वहीं पंकज का पहला प्यार WWE है. बचपन से ही रेसलिंग देखने की ललक, शौक से कब पेशा बन गई पता ही नहीं चला. वैसे भारतीय हैं तो क्रिकेट से नाराज़गी भी नहीं रख सकते. इसलिए पंकज ने क्रिकेट को भी अच्छे से घोलकर पी लिया है. पंकज ने जागरण यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई खत्म करने के बाद पत्रकारिता का सफर शुरू किया था. 2025 से पंकज News24 में कार्यरत हैं.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in