—विज्ञापन—
IAS Vaibhav Srivastava Success Story: सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना है। सरकार और जनता के बीच एक ऐसे सेतु का काम करना है, ताकि जनता अपनी बात सरकार के समक्ष आसानी से रख पाए और सरकार अपने लक्ष्यों के बारे में उन्हें बताकर प्रदेश का विकास उनके सहयोग से करने में सक्षम हो पाए। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का यही मकसद इसे किसी भी प्रदेश के सरकारी तंत्र का सबसे महत्वपूर्ण विभाग बनाता है। यह कहना है IAS अधिकारी वैभव श्रीवास्तव का, जिन्होंने बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के नए निदेशक का पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने विभाग के सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के प्रति अपने निर्धारित दायित्वों का सही तरीके से पालन सुनिश्चित करें।
वैभव को प्रशासनिक नीतियों की काफी अच्छी समझ
बता दें कि IAS अधिकारी वैभव श्रीवास्तव 2018 बैच के अधिकारी हैं। उन्हें हाल ही में बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का निदेशक बनाया गया है। इस पद पर उनकी नियुक्ति से संभावनाएं जताई जा रही हैं कि बिहार का सूचना तंत्र मजबूत होगा। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में वैभव श्रीवास्तव की नियुक्ति को इसलिए भी खास माना जा रहा है, क्योंकि इस विभाग का काम सरकार और जनता के बीच सामंजस्य बिठाना है। वैभव को प्रशासनिक कामों और प्रशासनिक नीतियों का अच्छी जानकारी है, इसलिए वे अपना काम अच्छे से कर पाएंगे। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के डायरेक्टर बनने से पहले वैभव नालंदा जिले में जिला उप विकास आयुक्त (DDC) के पद पर काम कर रहे थे।
ये भी पढ़ें: Success Story: AIR 1 लाने वाले चित्रांग मुर्डिया ने क्यों छोड़ा IIT बॉम्बे? वजह जान हर कोई रह गया हैरान
बता दें कि वैभव उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी शहर के गोला नगर के रहने वाले हैं। उनके परिवार में पिता दीपक श्रीवास्तव, माता निधि श्रीवास्तव और बहन स्वाति श्रीवास्तव हैं। वैभव ने केंद्रीय विद्यालय आगरा से 12वीं पास करने के बाद सूरत से बीटेक किया। वैभव ने साल 2017 में UPSC CSE के एग्जाम में 98वीं रैंक हासिल की थी। साल 2018 में उनको IAS का पद दे दिया गया था। इस दौरान उनका एक इंटरव्यू भी आया था, जिसमें उन्होंने अपनी सफलता का राज बताया था। उन्होंने UPSC की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को सक्सेस टिप्स दिए थे। उनका कहना है कि अगर सफलता पानी है तो परीक्षा में अपने जवाब ऐसे लिखो, जो सबसे अलग दिखें। एग्जामिनर की नजर उन पर ठहरे। इस तरह के आंसर तभी लिख पाएंगे, जब लगातार प्रैक्टिस करेंगे।
ये भी पढ़ें: Success Story : किताबें बेचीं, दूध बांटा, झुग्गी-झोपड़ी में बीता बचपन; कौन हैं रिजवान साजन, जिनके कई देशों में बिजनेस
न्यूज 24 पर पढ़ें बिहार, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in