Jamshedpur News: रोटरी क्लब जमशेदपुर ग्रीन ने पूर्वी सिंहभूम जिले को मिर्गी मुक्त बनाने की दिशा में पहल शुरू की है। क्लब प्रतिनिधियों ने सिविल सर्जन डॉ. शाहिर पाल और उपायुक्त से बैठक की। इसमें क्लब की ओर से प्रतिवेदन सौंपकर ‘उल्लास योजना’ के तहत जिला प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करने का प्रस्ताव रखा गया। क्लब ने जिले के 15 मिर्गी रोगियों को गोद लेकर उनके उपचार एवं नियमित दवा सेवन में सहयोग करने का निर्णय लिया है। जिले के प्रत्येक प्रखंड में उल्लास योजना के तहत मिर्गी रोग के प्रति जागरूकता अभियान चलाने, बीमारी को लेकर व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने तथा नियमित दवा सेवन से उपचार संभव होने की जानकारी लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
पूर्वी सिंहभूम में अब तक 1100 से अधिक मिर्गी रोगियों को चिह्नित किया जा चुका है। रोटरी क्लब जमशेदपुर ग्रीन ने इन मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने और समाज में जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया है।बैठक में पूर्व सिविल सर्जन एवं रोटेरियन डॉ. श्याम झा, क्लब अध्यक्ष रोटेरियन शंकर पाठक, सचिव रोटेरियन अरुण कुमार झा, रोटेरियन जे.सी. झा, रीता मिश्रा, डॉ. एकता अग्रवाल, निशांत डोलकिया, डीआरसीएचओ डॉ. रंजीत कुमार, डीपीसी हाकिम प्रधान एवं डीडीएम दिलीप कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play