'फांसी से पहले आखिरी इच्छा…' कोंडा सुरेखा का दर्द, बेटी की टिप्पणी पर रेवंत रेड्डी कैबिनेट से हुईं बर्खास्त – Aaj Tak News

Feedback
तेलंगाना कांग्रेस में सियासी तकरार खत्म नहीं हो रहा है. रेवंत रेड्डी कैबिनेट से वन मंत्री कोंडा सुरेखा को गुरुवार को हटा दिया गया. इसके बाद सुरेखा ने मुख्यमंत्री पर उन्हें पद से हटाने के लिए ब्लैकमेल की राजनीति करने का आरोप लगाया. उनका दावा है कि पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व उन्हें हटाने के पक्ष में नहीं था.
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सुरेखा को तत्काल प्रभाव से गुरुवार को मंत्रिपरिषद से हटाने का फैसला किया था. यह कार्रवाई उनकी बेटी सुष्मिता द्वारा सीएम और अन्य नेताओं के खिलाफ की गई विवादित टिप्पणियों को लेकर चल रहे विवाद के बीच हुई.
पद से हटाए जाने के बाद सुरखा ने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया. बर्खास्त करने से पहले उन्हें अपना पक्ष रखने का मौका नहीं मिला. उन्होंने कहा कि फांसी की सजा पाए व्यक्ति को भी फांसी देने से पहले उसकी आखिरी इच्छा बताने का मौका दिया जाता है.
सुरेखा ने दावा किया कि कांग्रेस हाईकमान उन्हें हटाना नहीं चाहता था, लेकिन मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कथित तौर पर दबाव बनाया. अपने भविष्य के बारे में उन्होंने कहा कि वह विधायक के रूप में काम करती रहेंगी.
सुरेखा का कहना है कि राज्य के राजस्व मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी, राज्यसभा सांसद वेम नरेंद्र रेड्डी और सीएम रेवंत के भाइयों ने उनके खिलाफ कथित साजिश में भूमिका निभाई. 
सुरेखा ने दावा किया कि कई मंत्री और सत्तारूढ़ कांग्रेस के विधायक सरकार से नाराज हैं. सरकार अपने चुनावी वादे पूरे नहीं कर रही है, जिसके कारण जनता में सरकार के खिलाफ नाराजगी बढ़ रही है.
बेटी की टिप्पणियों की निंदा क्यों नहीं की?
जब पत्रकारों ने पूछा कि कई कांग्रेस विधायकों का कहना है कि सुरेखा को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की सदस्य होने के कारण अपनी बेटी सुष्मिता की टिप्पणियों की निंदा करनी चाहिए थी, तो उन्होंने कहा कि ऐसा करना उनकी बेटी को छोटा दिखाने के बराबर होता.
इस बीच सुरेखा ने मीडिया को कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को लिखे अपने पत्र भी जारी किए. इन नेताओं में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल और तेलंगाना में कांग्रेस मामलों की AICC प्रभारी मीनाक्षी नटराजन शामिल हैं.
बता दें कि सुरेखा की बेटी सुष्मिता ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और कांग्रेस के कुछ अन्य नेताओं पर सवाल उठाए थे. उन्होंने खास तौर पर पार्कल विधानसभा सीट को लेकर मुख्यमंत्री की भूमिका पर नाराजगी जताई थी. इसी के बाद उनकी मां की मंत्री पद से छुट्टी हो गई.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News