Lakhimpur Khiri News: जलभराव देख डीएम ने मौके पर पकड़ी समस्या, दूसरा पंप लगाने के दिए निर्देश – Hindustan

Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। गंगोत्री नगर के लो-लैंड क्षेत्र में जलभराव की सूचना पर बुधवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने जलभराव की स्थिति देखी और मोहल्लेवासियों से सीधे संवाद कर समस्या की वास्तविक स्थिति जानी। एक पंप से पानी की निकासी धीमी मिलने पर डीएम ने तत्काल दूसरा पंप लगाने के निर्देश दिए, जिससे जलनिकासी में तेजी लाई जा सके।डीएम के साथ एसडीएम सदर/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट चेलवाराजु आर. और नगर पालिका परिषद के ईओ संजय कुमार भी मौजूद रहे। डीएम ने मौके पर सैम्पवेल के माध्यम से हो रही जलनिकासी की व्यवस्था देखी और अधिकारियों से पंप की क्षमता व निकासी की गति की जानकारी ली।

अपेक्षाकृत धीमी निकासी पर उन्होंने अतिरिक्त पंप लगाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जब तक जलभराव पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाता, तब तक निकासी व्यवस्था की लगातार निगरानी की जाए। जरूरत के अनुसार अतिरिक्त संसाधन लगाए जाएं और नगर पालिका सहित संबंधित विभाग आपसी समन्वय से काम करें। अतिरिक्त पंप लगाने की कार्रवाई भी मौके पर तत्काल शुरू कर दी गई। इस दौरान डीएम ने लोगों को भविष्य के लिए भी सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मकान बनाने या जमीन खरीदने से पहले केवल जमीन की कीमत न देखें, बल्कि रास्ता, नाली, जलनिकासी और अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति भी जरूर परखें।

Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News