हिंदी भाषा ने विश्व पटल पर बनाई अपनी सशक्त पहचान : डॉ. आशा – Dainik Bhaskar

सिटी रिपोर्टर | भागलपुर
नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति के तत्वावधान में पीएनबी द्वारा ‘हिंदी का वैश्विक परिदृश्य’ विषय पर राजभाषा संगोष्ठी हुई। कार्यक्रम में एस.एम. कॉलेज की हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. आशा तिवारी ओझा मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि हिंदी आज सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रहकर वैश्विक स्तर पर अपनी सशक्त पहचान बना रही है। डिजिटल माध्यमों और तकनीक के विस्तार ने हिंदी के लिए नए अवसर खोले हैं। उन्होंने हिंदी को औपचारिक दायरों से निकालकर दैनिक कार्य-व्यवहार और कार्यालयीन कामकाज में अधिकाधिक अपनाने पर बल दिया। संगोष्ठी में पीएनबी के उप मंडल प्रमुख आर. के. श्रीवास्तव, मुख्य प्रबंधक बिनय कुमार, अविनाश कुमार, नराकास के सदस्य सचिव सुभाष चन्द्र साह, यूको बैंक के मुख्य प्रबंधक, सहित विभिन्न सदस्य कार्यालयों के राजभाषा अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने राजभाषा नीति के प्रभावी कार्यान्वयन की प्रतिबद्धता दोहराई।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News